{"_id":"59a8630f4f1c1be4278b4a98","slug":"81504207631-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक पैसा कमाने के चक्कर में गंवाए 7 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक पैसा कमाने के चक्कर में गंवाए 7 लाख
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव बिचपड़ी के व्यक्ति ने ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में लाखों रुपये गंवा दिए। जिस कंपनी में पैसा लगाया गया था अब कंपनी के अधिकारी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। गांव बिचपड़ी निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी, 2017 को उसे गोहाना शहर में विपिन नाम का व्यक्ति मिला। विपिन ने कहा कि वह हरियाणा में एक कंपनी चलाता है। जिसमें पैसा लगा कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। सतपाल का कहना है कि विपिन ने उससे कहा कि अगर कंपनी में कोई व्यक्ति 55200 रुपये से पंजीकरण करता है, तो उसे हर दिन उसे 15 डॉलर मिलेंगे। तीन बार पंजीकरण कराने पर एक पंजीकरण का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।
सतपाल का कहना है कि वह विपिन के बहकावे में आ गया तथा 27 जनवरी को उसके खाते में चेक से 1 लाख 65 हजार 600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। विपिन के कहने पर सतपाल ने 30 जनवरी को 4 लाख 96 हजार 800 रुपये एक कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद विपिन ने सतपाल से मिलना बंद कर दिया और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। सतपाल को ठगी का अहसास हुआ तो उसने सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विपिन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।