{"_id":"595d37e34f1c1bd57b8b46df","slug":"81499281379-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों व किसानों के हक के लिए लड़ेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों व किसानों के हक के लिए लड़ेगी आप
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल तुषीर ने कहा कि आठ जुलाई को रोहतक में किसानों की कर्जमाफी और पंचायत प्रतिनिधियों को उचित मानदेय, पेंशन दिलाने के लिए वित्तमंत्री के आवास का घेराव करेगी। वह राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अनिल तुषिर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सरपंचों को बंधवा मजदूर बना रखा है। सरपंचों को गांव के विकास के लिए ग्रांट देने की बजाए केवल उनकी ट्रेनिंग कराई जा रही है, जिसका कोई औचित्य नही है। ग्रांट के अभाव में विकास के सभी कार्य अटके पड़े है। उन्होंने पंचों और सरपंचों से आठ जुलाई को वितमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए आने का आह्वान किया। इस दौरान सतपाल मलिक, सरोज राठी, बलजीत तुषीर, हवासिंह आंतिल, दिनेश, कर्मबीर तुषीर, सुरेश आदि मौजूद रहे।