{"_id":"68fbe7b8e822b9cf490d27ac","slug":"8-tolas-of-gold-jewellery-stolen-from-a-teachers-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144196-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षिका के घर से 8 तोले सोने के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षिका के घर से 8 तोले सोने के आभूषण चोरी
Sat, 25 Oct 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
सोनीपत। नरेंद्र नगर में शिक्षिका के घर से चोर 8 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। शिक्षिका अपने बच्चों के साथ मायके गईं थीं। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर आलमारी में रखे गहनों को चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नरेंद्र नगर गली नंबर-छह निवासी उषा ने सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह हरसाना स्थित एक स्कूल में अध्यापिका हैं। वह 21 अक्तूबर की शाम बच्चों सहित अपने मायके दिल्ली के गांव दरियापुर कलां गई थीं। जब वह 23 अक्तूबर को घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला गायब था। अंदर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा भी खुला मिला और बिस्तर व आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।
घर में रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे गहने जिसमें गले का हार, दो सोने के कड़े, दो जोड़ी बालियां और एक सोने की चेन गायब थे। चोरी हुए गहनों का वजन करीब 8 तोला है। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।