{"_id":"634afe53aedaca285f55ec16","slug":"7th-phase-schedule-released-for-admission-in-iti-sonipat-news-rtk660985624","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: आईटीआई में दाखिले को लेकर सातवें चरण का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: आईटीआई में दाखिले को लेकर सातवें चरण का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी विभिन्न ट्रेड में 124 सीटें रिक्त पड़ी हैं। जिसे देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया गया है। जिसमें ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। 19 अक्तूबर से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसमें नए विद्यार्थी भी दाखिला ले सकेंगे।
जिला आईटीआई में 988 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई माह में शुरू की गई थी, जो अगस्त तक जारी रही। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 अक्तूबर तक चली छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया में 864 सीटों पर दाखिले हुए हैं। जबकि 124 सीटें अभी भी रिक्त पड़ी हैं। जिले की अन्य 12 आईटीआई में भी रिक्त सीटों की संख्या अधिक है। रिक्त सीटों पर दाखिले करने के लिए विभाग ने सातवां चरण शुरू करने का निर्णय लिया है। शेड्यूल के अनुसार 17 अक्तूबर को पोर्टल पर ट्रेडों में पड़ी रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। रिक्त सीटें पर आवेदन करने के लिए 19 अक्तूबर से पोर्टल खोला जाएगा। 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत दाखिले दिए जाएंगे। शेड्यूल के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने अभी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे विद्यार्थी भी 19 से 29 अक्तूबर तक आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसके लिए रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिला दिया जाएगा।
आईटीआई में रिक्त पड़ी सीटों को देखते हुए विभाग ने सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 17 अक्तूबर को विभिन्न ट्रेड मे रिक्त पड़ी सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 19 से ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। नए विद्यार्थी भी आवेदन कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत