फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7860 people got corona vaccine in the district

जिले में 7860 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 19 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
7860 people got corona vaccine in the district
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से 37 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 7860 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

रविवार को 18 से 44 तक के 6867 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 975 ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 18 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को रविवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

-
गुरुद्वारा में 270 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन में प्रबंधक कमेटी की तरफ से निशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 270 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यह शिविर उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव की देखरेख में एएनएम शिल्पी, आशा वर्कर सरोज ने लोगों को वैक्सीन लगाई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मंजीत सिंह, सरदार धनवंत सिंह, सरदार प्रभमीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार हरदीप सिंह सूरी, परमजीत सिंह, ललित तलवार, संजय मखीजा, जसमीत सिंह, जसप्रीत सिंह सचदेवा व गगनदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनसेवा जागृति धाम में 300 लोगों को वैक्सीन लगाई
जनसेवा जागृति मंच की ओर से शहर के सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में रविवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही मौके पर सभी लोगों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान प्रधान मोहन सिंह मनोचा, नरेंद्र भुटानी, महासचिव रवि ग्रोवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed