{"_id":"69e0c82649e43dcefb019d29","slug":"781-lakh-duped-on-pretext-of-supplying-clothes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152511-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कपड़ा सप्लाई करने का झांसा देकर 7.81 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कपड़ा सप्लाई करने का झांसा देकर 7.81 लाख की ठगी
Thu, 16 Apr 2026 04:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए व्यक्ति ने कपड़ा सप्लाई करने का झांसा देकर सेक्टर-35 निवासी अभिषेक सिंह से 7.81 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पहले भरोसा जीता फिर अग्रिम भुगतान के नाम पर मोटी रकम अपने खाते में डलवा ली।
सेक्टर-35 स्थित सोसाइटी निवासी अभिषेक सिंह ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह कपड़े के सप्लायर की तलाश में थे। इस दौरान फेसबुक के माध्यम से उनका एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने अपना नाम रमन पटेल और एक फैक्टरी का प्रतिनिधि बताया।
आरोपी ने बाद में अपना मोबाइल नंबर देकर व्हाट्सएप कॉल से उनसे संपर्क कर माल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया। उनसे अग्रिम भुगतान की मांग की गई। अभिषेक का कहना है कि उसके झांसे में आकर उन्होंने 11 अप्रैल को आरोपी के बताए गए बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 7,81,847 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रकम भेजने के बाद आरोपी ने बिना सहमति के नया बिल भेजकर माल की मात्रा बढ़ा दी। विरोध करने पर उसने पहले सहमति जताई लेकिन बाद में जो बिल्टी भेजी वह जांच में फर्जी और एडिट निकली। साथ ही बैंक खाते से जुड़े दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली।
ठगी का पता लगने पर उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी बसंत ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले लेन-देन में सतर्क रहें। किसी भी तरह का अग्रिम भुगतान करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें।