फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   72 along with former MLAs submitted their claim for Congress District President

Sonipat News: पूर्व विधायकों के साथ 72 ने पेश की कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी

Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
72 along with former MLAs submitted their claim for Congress District President
फोटो 26: सोनीपत के कांग्रेस भवन में पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र से सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के
सोनीपत। हरियाणा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक व महाराष्ट्र से सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने चार दिन सोनीपत, गोहाना, राई, खरखौदा व गन्नौर विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली ।
विज्ञापन

यह कवायद कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति को लेकर चल रही है। जिले में 72 से अधिक नेताओं ने जिला अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इन दावेदारों में पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसी, कार्यकर्ता और युवा चेहरे शामिल हैं।
विज्ञापन

संगठन सृजन की इस पहल में सोनीपत कांग्रेस की नई नियुक्ति कब होगी, इसका फैसला अब जल्द होने की संभावना है।
प्रदेश कांग्रेस कई वर्ष से गुटबाजी का शिकार रही है, लेकिन पुराने रोहतक का हिस्सा होने के कारण सोनीपत में आमतौर पर हुड्डा समर्थकों का वर्चस्व रहा है। अब देखना अहम होगा कि कांग्रेस हाईकमान इस बार किस गुट या व्यक्ति को तरजीह देते हैं या फिर अनुभव, संगठनात्मक पकड़ या जमीनी कार्यकर्ता की निष्ठा को तवज्जो मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सरदार बलजिंदर सिंह ठरवी, पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, कार्यालय सचिव प्रेम नारायण गुप्ता, वर्तमान जिलाध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, सेवादल जिलाध्यक्ष ईसाक अली सहित पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed