फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अनाज मंडी में बंद की धान खरीद, समस्याओं को लेकर आढ़तियों ने धरना दिया, अफसरों के आश्वासन पर उठाया

अनाज मंडी में बंद की धान खरीद, समस्याओं को लेकर आढ़तियों ने धरना दिया, अफसरों के आश्वासन पर उठाया

Sun, 18 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में बंद की धान खरीद, समस्याओं को लेकर आढ़तियों ने धरना दिया, अफसरों के आश्वासन पर उठाया
अनाज मंडी में धान खरीद बंद कर धरने पर बैठे आढ़ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रोहतक रोड नई अनाज मंडी में समस्याओं के समाधान के लिए मंडी में धान खरीद बंद कर आढ़तियों ने गेट पर धरना दिया और मार्केट कमेटी व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। करीब डेढ़ घंटे बाद धरने पर आढ़तियों को समझाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन व मार्केट कमेटी के सचिव पहुंचे। उन्होंने सोमवार तक मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद धरने को खत्म किया गया। साथ ही मंडी के प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक काम शुरू नहीं किया तो वह फिर से धरना शुरू कर देंगे।
अनाज मंडी के प्रधान पवन गोयल ने कहा कि मंडी में सफाई कराने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से मई में टेंडर अलॉट किया गया था। खरीफ सीजन खत्म होने को है, लेकिन आज तक मंडी के अंदर सफाई तक नहीं हुई। अनाज मंडी में कई माह से सीवर ओवरफ्लो है। सीवर की समय पर सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पहले ही मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन व अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष प्रवीन गोयल ने कहा कि मंडी में बिजली की समस्या है और वहां रात को बिजली कम मिलती है। इससे रात के समय में धान के बोरों का उठान करने में धान मालिकों को परेशानी होती है। वहीं मंडी में टूटी पड़ी दीवारों का निर्माण भी नहीं कराया जा रहा। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी आढ़तियों के धरने को समर्थन दिया। व्यापार मंडल के जिला प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि आढ़तियों की समस्या को लेकर उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया था, उसके बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन मेहर सिंह व मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार ने सोमवार तक आढ़तियों की मांगों को पूरा करने के लिए काम शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं धरने पर मौजूद मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय वर्मा ने कहा कि अगर अधिकारियों ने काम शुरू नहीं कराया तो वे सबसे पहले धरने पर बैठेंगे। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेयरपर्सन को पत्र लिखेंगे। इस दौरान उपप्रधान विनोद गर्ग, पवन बंसल, मुकेश सिंगला, नवीन सिंगला, प्रदीप बंसल, पवन जैन, सुंदर लाल, राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed