फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   700 people offered sacrifices in the Mahayagna on the occasion of New Year.

Sonipat News: नववर्ष के उपलक्ष्य में महायज्ञ में 700 लोगों ने डाली आहुति

Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
700 people offered sacrifices in the Mahayagna on the occasion of New Year.
फोटो 34: सोनीपत के गीता विद्या मंदिर में आयोजित महायज्ञ के दौरान मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता। स्रो
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित गीता विद्या मंदिर में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें 700 लोगों ने आहुति डालकर विश्व शांति एवं प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

महायज्ञ में श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, श्रीनाथ महाराज महामंडलेश्वर अंजनी देव, विपिन वशिष्ठ, अरुण दास महाराज ने लोगों को आशीर्वाद दिया। आर्य समाज सोनीपत की ओर से रविंद्र आर्य एवं संदीप दर्शनाचार्य ने यज्ञ को पूर्ण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुभाष सिसोदिया ने किया गया। सभी की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रसाद रूपी तुलसी का पौधा, गंगाजल और हलवे का प्रसाद भेंट किया गया।
विज्ञापन

संविधान सरस्वती महाराज, सीताराम महामंडलेश्वर, अंजनी देवा ने यज्ञ एवं शुभ कार्य के बारे में आह्वान किया। आर्य वीर दल की ओर से शक्ति प्रदर्शन व मंगलम सारथी फाउंडेशन के बच्चों को सम्मानित किया गया। मेयर राजीव जैन और कांग्रेस शहरी प्रधान कमल दिवान ने भी महायज्ञ में पहुंचकर आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed