फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 thousand vaccines arrived from Kurukshetra, 3290 people got vaccinated

कुरुक्षेत्र से पहुंचीं 7 हजार वैक्सीन, 3290 लोगों को लगा टीका

Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
7 thousand vaccines arrived from Kurukshetra, 3290 people got vaccinated
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं कुरुक्षेत्र से 7 हजार वैक्सीन सोनीपत पहुंचीं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। शनिवार को 3290 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को शनिवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा।
विज्ञापन

सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनीपत व बाबा बिशन दास धाम ट्रस्ट मुरथल के संयुक्त तत्वावधान में बाबा धाम मुरथल में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बत्रा, डॉ. सुमन मंजरी, सुभाष वशिष्ठ, शांता जैन, किरण बाला, त्रिभुवन कौशिक ने किया। यहां 403 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई। ललित बत्रा ने कहा कि अगर कोरोना को हराना है तो सभी को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। सारथी ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने आह्वान किया कि सभी नागरिकों को सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। संस्था की ओर से सभी लोगों को मास्क वितरित किए गए। इस दौरान संयोजक सुशील गोयल, लोकेश कौशिक, पंकज गोयल, रामबिलास गोयल, कृष्ण गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए संक्रमित मिले, किसी मरीज को नहीं मिली छुट्टी
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर आ गया है।

जिले में शनिवार को दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 47 हजार 432 हो गई है। शनिवार को किसी मरीज को छुट्टी नहीं मिली। अब तक 47 हजार 157 मरीज ठीक हो चुके हैं और 21 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.08 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना से 254 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed