फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 roads of Kharkhoda area will be rebuilt

Sonipat News: खरखौदा हलके की 7 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

Thu, 29 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
7 roads of Kharkhoda area will be rebuilt
सोनीपत। जिले की सात सड़कों का करीब 4.75 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़कों की दशा सुधरने व गड्ढों को भरने से वाहन चालकों के लिए राह सुगम होगी। हलका खरखौदा के तहत आने वाली इन सड़कों का सुधार कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) ने सभी सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड ने कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यालय को अलॉटमेंट पत्र लिखा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर काम की अलॉटमेंट मिल जाएगी। फिलहाल गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

काफी समय से इन खस्ताहाल सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत करने की मांग कर चुके हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने जनवरी में सड़कों का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। इसके बाद अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया को पूरी कर इसी माह मुख्यालय से अलॉटमेंट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 गांव की करीब 66 हजार आबादी को मिलेगी राहत
जिन सात सड़कों का पुनर्निर्माण खरखौदा के तहत किया जाएगा उसके संपर्क में रहने वाले 14 गांवों की करीब 66 हजार आबादी को राहत मिलेगी। सैदपुर, थाना कलां की 7-7 हजार, गोरड़, जटोला के 4-4, फरमाना के 10, गुहणा, झरोठा, गढ़ी सिसाना, हरसाना खुर्द के 3-3, खांडा के 14, मोरखेड़ी और हसना के 4-4 हजार ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़काें पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे।

इन सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
सड़क का नाम राशि
सैदपुर-थाना कलां रोड 70.41 लाख
गोरड़-पुलंगी रोड से जसराना 39.54 लाख
जटोला से थाना कलां रोड 41.58 लाख
फरमाना गोहाना रोड से गुहणा रोड 15.06 लाख
गांव खांडा से झरोठ रोड 1.53 करोड़
गढ़ी सिसाना-मोरखेड़ी रोड 1.07 करोड़
हरसाना खुर्द से हरसाना कलां रेलवे रोड 47.40 लाख
वर्जन
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से खरखौदा की सात सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलते ही सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed