{"_id":"606df87d8ebc3ed3a3409b07","slug":"634-cases-were-found-in-march-now-598-patients-found-in-seven-days-and-three-deaths-sonipat-news-rtk6034255119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में मिले थे 634 केस, अब सात दिन में मिल चुके 598 मरीज और तीन मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में मिले थे 634 केस, अब सात दिन में मिल चुके 598 मरीज और तीन मौतें
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने लगा है, अप्रैल में तो कहर बरपाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 89 मरीज और 42 के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। वहीं पुरखास धीरान की 72 वर्षीय महिला की मौत हुई। मार्च माह में कोरोना के सिर्फ 634 केस मिले थे, जबकि अप्रैल के सात दिनों में ही 598 संक्रमित आ चुके हैं। इसके अलावा तीन मरीजों की जान जा चुकी है।
जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 16288 और ठीक होने वालों की संख्या 15508 पहुंच चुकी है। फिलहाल जिले में 691 मरीजों का उपचार चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा भी 89 पहुंच चुका है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां समेत 9 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। बुधवार को 56 बुजुर्गों, 12 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 21 स्वास्थ्य कर्मियों और 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 413 मरीजों समेत 502 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव ने बताया कि बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में 18, सीएससी बढख़ालसा में 114, नागरिक अस्पताल गोहाना में 140, सीएचसी मुंडलाना में 37, अर्बन हेल्थ सेंटर महावीर कालोनी में 99, पटेल नगर में 71, सीता अस्पताल में 8, गिरधर अस्पताल में 4, भगवान दास अस्पताल में 11 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दी है। साथ ही दो गज की दूरी रखनी होगी।
विज्ञापन
यहां-यहां मिले संक्रमित : शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-23 में छह, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-12 में छह, सेक्टर-14 में एक, मॉडल टाउन में एक, चिंतपूर्णी कॉलोनी में एक, चार मरला में एक, अग्रसेन चौक पर एक, इंद्रलोक कॉलोनी में एक, हनुमान नगर में दो, ओल्ड सुदामा नगर में दो, ब्रह्म कॉलोनी में एक, पटेल नगर में दो, गीता भवन मंदिर में तीन, आदर्श नगर में एक, प्रगति नगर में एक, गुटका फैक्टरी में दो, जीवन विहार में दो, गोकुल नगर में दो, गोहाना रोड के पास एक, टीडीआई सिटी में एक, मलिक कॉलोनी में एक, वेस्ट राम नगर में दो, अशोक विहार में एक, जीवीएम में एक, चावला कॉलोनी में एक, गोहाना शहर में चार, उत्तम नगर में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गांव झुंडपुर में एक, मेहंदीपुर में एक, मुरथ्ला में दो, अटेरना में दो, सेवली में दो, प्रीतमपुरा में एक, कुंडली में तीन, सबौली में एक, जाटी कलां में एक, जखौली में एक, नांगल कलां में दो, बापोली में एक, जुआं में एक, चीनी मिल आहुलाना में एक, बजाना में दो, कबीरपुर में एक, कबीरपुर रोड के पास एक, आर्य गल्र्स स्कूल मुरथल में एक, हसनपुर में तीन, जमालपुरा में एक, जगदीशपुर में चार, मुरथल में एक, सैदपुर में एक, रोहट में एक, भौंवापुर में एक मरीज मिला है।