फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   62 people came from abroad in 10 days, 28 home quarantined, instructions to 34 to take precaution

10 दिन में विदेश से आए 62 लोग, 28 होम क्वारंटीन, 34 को एहतियात बरतने के निर्देश

Thu, 02 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
62 people came from abroad in 10 days, 28 home quarantined, instructions to 34 to take precaution
सोनीपत। कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से 10 दिन में विदेश से आए 62 लोगों के संपर्क में आने वालों की पहचान शुरू की गई है। इनमें से 28 लोगों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। वह उन छह देशों से सोनीपत पहुंचे थे जिनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें एक सप्ताह तक घर से बाहर न निकलने और परिवार के सदस्यों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। होम क्वारंटीन करने के साथ सभी 28 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए है। साथ ही अन्य 34 लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड समेत कई देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट मिल चुका है। ऐसे में विदेश से आने वाले लोगों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सूची के आधार पर अधिकारियों ने 10 दिन में विदेश से घर लौटे 62 लोगों से फोन पर संपर्क किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को उन छह देशों से आए 28 लोगों के घर भेजा गया, जिन देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका, चीन, बांग्लादेश, यूके, न्यूजीलैंड व सिंगापुर से सोनीपत पहुंचे लोगों की पहचान की गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए और एक सप्ताह के लिए उन लोगों को होम क्वारंटीन का दिया गया हैै।
विज्ञापन

साथ ही एक सप्ताह तक परिवार के सदस्यों से दूरी बनाए रखने और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। उन लोगों के सैंपलों को कोरोना की जांच के लिए खानपुर कलां स्थित लैब में भेजा गया है। एक सप्ताह के बाद दोबारा से कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही विदेश से आए सभी 62 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्विलांस पर रखा गया है। अब स्वास्थ्यकर्मी रोजाना उन घरों में जाएंगे, जिनमें विदेश से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है। अगर उन्हें खांसी, जुकाम व बुखार आता है तो उसे तुरंत उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों में मिला है कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन देशों की सूची जारी की है जिन देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। इनमें यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिंबाब्वे, बोत्सवाना, सिंगापुर, हांगकांग व इजराइल शामिल हैं। इन देशों से आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी। एक सप्ताह बाद दोबारा से कोरोना जांच की जाएगी। 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन लोगों पर नजर रखी जाएगी।

वर्जन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सूची के आधार पर विदेश से आए 62 लोगों से संपर्क किया जा चुका है। इनमें से 28 लोगों ने बताया कि वह उन देशों से सोनीपत पहुंचे हैं जहां पर ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस मिल चुके हैं। उसके बाद विभाग की ओर से 28 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है और एक सप्ताह बाद दोबारा से सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। ओमिक्रॉन वैरिएंट फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed