फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाजपा की दोबारा सरकार बनते ही राष्ट्रद्रोही नहीं बच सकेंगे : राजनाथ सिंह

भाजपा की दोबारा सरकार बनते ही राष्ट्रद्रोही नहीं बच सकेंगे : राजनाथ सिंह

Thu, 09 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की दोबारा सरकार बनते ही राष्ट्रद्रोही नहीं बच सकेंगे : राजनाथ सिंह
राई (सोनीपत)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर कानून को ज्यादा सख्त किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रद्रोहियों को कतई माफी नहीं दी जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि कुछ तथाकथित देशभक्त हमारी सेना के शौर्य का प्रमाण मांगते हैं। उन्होंने एयर स्ट्राइक से लेकर जल, थल एवं वायु सेना की ताकत के बारे में बताया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भाजपा प्रत्याशी व सांसद रमेश कौशिक के लिए गांव अटेरना में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की उज्जवला गैस योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य का फायदा आम जनता को मिल रहा है। राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को चोर कहने वाले ने माफी मांगी नहीं, बल्कि माफी मांगनी पड़ी है। एक राष्ट्रीय पार्टी का यह चरित्र देश की सभ्यता एवं संस्कृति को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी देश के कानून में बदलाव की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्षों में भारत ने विकास के कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिनका विश्व ने लोहा माना है। यह पीएम नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो सका है। कहा कि अगले पांच साल में भारत विश्व के टॉप तीन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार जब 2014 में आई थी। उस समय भारत विश्व में 9वें स्थान पर था, लेकिन चार साल में अब भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के कुछ बोलने पर कोई जवाब नहीं मिलता था। अब भारत का इतना रुतबा बढ़ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर पूरे विश्व में लोग योग कर रहे हैं। इस दौरान पद्मश्री कंवलसिंह चौहान, कृष्णा गहलावत, मोहनलाल बड़ौली, पार्षद नंदकिशोर चौहान, पुनीत त्यागी राई, अरुण चौहान, दिनेश मनौली, प्रवीन चौहान, प्रमिला मलिक, निर्मला, जसबीर दोदुआ, रविन्द्र कौशिक, तरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed