फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी रही अव्यवस्था, 4 किमी तक लगा जाम

टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी रही अव्यवस्था, 4 किमी तक लगा जाम

Mon, 23 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी रही अव्यवस्था, 4 किमी तक लगा जाम
टोल में झोल : दूसरे दिन भी रही अव्यवस्था, टोल पर 4 किमी लंबा जाम
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगी थी भीड़, वाहन चालकों को हुई परेशानी
फोटो : 15 : टोल प्लाजा के पास हाईवे पर लगा लंबा जाम।
फोटो : 16 : टोल प्लाजा के पास टैक्स देकर निकालते वाहन चालक।
फोटो : 17 : टोल प्लाजा के पास हाईवे पर जाम में फं से वाहन।
फोटो : 18 : प्रदीप कुमार।
फोटो : 19 : जसबीर सिंह।
फोटो : 20 : मदन सैनी।
फोटो : 21 : साहिल जिंदल।
अमर उजाला ब्यूरो,
राई (सोनीपत)। सोनीपत-चंडीगढ़ हाईवे पर भिगान के पास लगाए गए एनएचएआई की तरफ से लगाए गए टोल प्लाजा के दूसरे दिन भी लोगों को मुसीबत से राहत नहीं मिल सकी। टोल प्लाजा पर लगातार दूसरे दिन भी अव्यवस्था दिखाई दी। जिससे वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर टोल के दोनों तरफ करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे थे, जिन्हें निकालने में टोल कर्मियों को भी दिक्कत हुई। दिनभर रुक-रुककर जाम के हालात बनते रहे। कई बार टोल कर्मी और वाहन चालक आपस में उलझते दिखे। दिन चढ़ने के साथ ही जाम की हालात बनने लगे थे। हालांकि रविवार को छुट्टी के कारण कुछ राहत थी। सोमवार को अगर पहले से तैयारी नहीं हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं। वहीं टोल का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारी भी विरोध के स्वर तेज करने लगे हैं।
गांव भिगान के पास लगाए गए टोल प्लाजा पर रात को वाहन चालकों को राहत मिल गई थी। हालांकि रविवार सुबह जैसे ही दिन चढ़ने लगा तो वाहनों की संख्या में इजाफे के साथ ही जाम के हालत बनने लगे थे। एक वाहन को टोल टैक्स देकर निकलने में आधा मिनट तक का समय लगने के चलते वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। कुल 20 बॉक्सों के जरिये दिल्ली और पानीपत की तरफ वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूलने के बाद भी दोनों तरफ कम से कम दो-दो किलोमीटर तक जाम के हालात बने हुए थे। टोल प्लाजा का ठेके लेने वाली कंपनी स्काईलार्क के प्रतिनिधियों को वाहन चालकों को राहत देने में दिक्कत आ रही थी। दिनभर कर्मियों को वाहन चालकों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

245 में बनेगा आसपास के लोगों का मासिक पास
टोल प्लाजा के आसपास के करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को टोल में राहत दी जाएगी। उनके लिए मासिक पास 245 रुपये में बनाया जाएगा। मासिक पास के लिए लाइसेंस, आधार कार्ड, वाहन की रजिस्ट्रेशन कॉपी एवं दो फोटो देने होंगे। दस्तावेज उन्हीं के मान्य होंगे जिनके नाम वाहन पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी और उद्योगपति विरोध में उतरे
टोल प्लाजा के विरोध में व्यापारी व उद्योगपति भी लामबंद हो गए हैं। सभी अलग-अलग बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। उनका मानना है कि टोल उनके व्यापार को काफी हद तक प्रभावित करेगा। जिसके चलते ही वह टोल हटवाने के लिए हरसंभव प्रयास में जुट गए हैं।
रोडवेज बस की चाबी निकाल ले गया कर्मी
रविवार को टोल पर पहुंचे एक रोडवेज चालक और सवारियों को काफी दिक्कत हुई। हुआ यूं कि चंडीगढ़ जा रही एक रोडवेज बस जब टोल पर पहुंची तो चालक को रुकवा लिया गया। नया टोल देखकर जब चालक ने उच्च अधिकारियों से बातचीत करने की बात कहकर फोन निकाला तो इसी दौरान एक टोल कर्मी बस की चाबी निकालकर ले गया। उसके बाद बस वहीं फंसकर रह गई। टोल कर्मी के न मिलने से सवारियों को काफी दिक्कत हुई। जिस पर टोल अधिकारी को शिकायत दी गई। जिसके बाद ही टोल कर्मी को तलाश कर चाबी मंगवाई गई। इस दौरान काफी देर तक यात्री परेशान रहे।


पहले ही दे रहे टैक्स
पहले ही वाहन खरीदने से लेकर सर्विस टैक्स, जीएसटी और पेट्रो ईंधन तक खरीदने के लिए टैक्स वसूला जा रहा है। ऐसे में टोल टैक्स का कोई औचित्य नहीं है।
साहिल जिंदल।

किराए में भी होगी वृद्धि
टोल टैक्स लगने के साथ ही टैक्सी का किराया भी बढ़ जाएगा। इससे आम आदमी की ही जेब कटेगी। किराया बढ़ने से सभी को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
मदन सैनी।

पहले ही वसूल रहे टैक्स
सरकार को चाहिए की टोल टैक्स एक ही स्थान पर वसूलना चाहिए। वाहन खरीदने के दौरान ही टोल की राशि भी ले लेनी चाहिए। टैक्स कटाने के चक्कर में काफी समय खराब हो जाता है।
जसबीर सिंह।

होनी चाहिए थी बेहतर व्यवस्था
टोल प्लाजा शुरू करने से पहले ही बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए। यहां तो हालात बदतर है। कोई व्यवस्था नजर ही नहीं आ रही है।
प्रदीप कुमार।
वर्जन
व्यवस्था सुचारु करने के लिए दिन-रात प्रयास किया जा रहा हैं। एक सप्ताह से पहले ही लोगों को सभी दिक्कतों से राहत दे दी जाएगी।
अशोक यादव, टोल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed