फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   60 Divyang students from Sonipat left to participate in Purple Fest

Sonipat News: पर्पल फेस्ट में भाग लेने के लिए सोनीपत के 60 दिव्यांग विद्यार्थी रवाना

Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
60 Divyang students from Sonipat left to participate in Purple Fest
फोटो 13- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दिव्यांग वि
सोनीपत। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के फुटबॉल मैदान में आयोजित किए जाने वाले पर्पल फेस्ट में जिले के 60 दिव्यांग विद्यार्थियों का दल प्रतिभागिता करेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के दल को 10 एस्कॉर्ट शिक्षकों की निगरानी में रवाना किया गया। दिव्यांग विद्यार्थियों के दल को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का भ्रमण करवाया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों के दल को जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अत्तर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला सहायक परियोजना संयोजक समन्वयक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह ने बताया कि सोनीपत से रवाना होने वाले दल में राजकीय विद्यालयों से 30 दिव्यांग छात्र-छात्राएं, रेड क्रॉस हिंदू इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड रिहैबिलिटेशन के मेंटली चैलेंज्ड चिल्ड्रन संस्थान से 15 विद्यार्थी व श्रवण में वाणी निश्चित जन कल्याण केंद्र सोनीपत से 15 विद्यार्थियों को पर्पल फेस्ट के लिए रवाना किए गए। दिव्यांग विद्यार्थियों के सहयोग के लिए 10 एस्कॉर्ट शिक्षक रवाना किए गए हैं। इनमें चार एस्कॉर्ट टीचर आईडी सेंटर सोनीपत से तीन एस्कॉर्ट टीचर हिंदू संस्थान से व तीन एस्कॉर्ट टीचर श्रवण वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र सोनीपत से राष्ट्रपति भवन में भ्रमण के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

डाॅ. अतर सिंह ने बताया कि यह पर्पल फेस्ट दिव्यांग जनों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। आयोजन का उद्देश्य समावेशी शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग जनों को मुख्य धारा में शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, खंड शिक्षा अधिकारी सोनीपत मंजू गर्ग के नेतृत्व में दिव्यांग विद्यार्थियों का समूह राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेगा। इस मौके पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के प्राचार्य संजीव दहिया ने दिव्यांग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed