फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6 injuerd and 1 died in road accident at Sonipat

Sonipat: ऑटो और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक शख्स की मौत, 6 लोग घायल

Mon, 26 May 2025 06:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 06:31 PM IST
सार

ऑटो और कार की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए और एक शख्स की मौत हो गई। गांव बुटाना के पास यह हादसा हुआ जिसके बाद मौके पर पहुंकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
6 injuerd and 1 died in road accident at Sonipat
कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद-गोहाना मार्ग पर गांव बुटाना के पास ऑटो व कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक  की मौत हो गई और कार व ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव राणा खेड़ी निवासी अशोक ऑटो में फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। वह गेहूं व बाजरा के बदले भी ग्रामीणों को सब्जी देता थे। सोमवार को वह ऑटो में गेहूं व बाजरा भरकर गोहाना के लिए चला था। ऑटो में उसके साथ पत्नी अमृता और उनके गांव का मोती भी सवार था। 
विज्ञापन


जब वह गांव बुटाना से थोड़ा आगे पहुंचे तो गोहाना की तरफ से आई कार की सीधी टक्कर ऑटो से हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे गड्ढों में उतर गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अशोक की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार चार युवक और ऑटो में सवार अमृता व मोती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बरोदा थाना की बुटाना चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कार सवार युवक गांव भंभेवा निवासी प्रिंस, अंकित, अक्षय और गांव सिवानामाल निवासी मोहित हैं। चारों युवकों, अमृता व मोती को प्राथमिक उपचार के बाद भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Panipat: गांजे की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ी महिला, उड़ीसा से आया था नशे का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed