{"_id":"5da4c93a8ebc3e016c13acff","slug":"6-companies-from-bsf-arrivd-sonipat-news-rtk5230725155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने बीएसएफ की छह कंपनियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने बीएसएफ की छह कंपनियां पहुंचीं
विज्ञापन
राई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालती अद्ध्र्रसैनिक बल व पुलिस की टुकड़ी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। एक तरफ शहर और गांव के चुनौतीपूर्ण बूथों की सूची तैयार कर ली गई है तो दूसरी तरफ बीएसएफ व सीआरपीएफ की कंपनियां भी सोनीपत पहुंच गई हैं। जिले में अब तक सीआरपीएफ की दो टुकड़ी थीं। सोमवार को बीएसएफ की छह अन्य टुकड़ी पहुंच गई हैं। इसके साथ लगातार फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को बिना भय के वोट डालने को प्रेरित किया जा रहा है।
विस चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी चरण में जहां सीआरपीएफ की दो टुकड़ी पहले ही पहुंच चुकी थीं, वहीं अब बीएसएफ की छह टुकड़ी भी जिले में पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं मेघालय पुलिस की दो कंपनी भी जिले में पहुंच चुकी हैं। पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी लगातार सुरक्षा पहलुओं को लेकर चर्चा करने के साथ ही फ्लैग मार्च निकाल रही हैं। वैसे तो सभी बूथों पर सुरक्षा बल के जवान एक दिन पहले तैनात होंगे, मगर उससे पहले पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा शहर और गांवों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। जिससे आमजन को चुनाव के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का अहसास करवाया जा सके। प्रदेश में जहां-जहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने हैं, वहां पर अर्द्धसैनिक बलों की कंपनी बुलाई जा रही हैं। सोनीपत में अब तक अर्द्धसैनिक बल की दस कंपनी बुलाई गई हैं।
बीएसएफ की छह व मेघालय पुलिस की दो टुकड़ी आई जिले में पहले सीआरपीएफ की दो टुकड़ी तैनात की गई थीं। जिनमें करीब 150 महिला कर्मी भी शामिल थीं। जिसके बाद अब बीएसएफ की छह टुकड़ी के साथ ही मेघालय पुलिस की दो टुकड़ी भी बुलाई गई हैं। इन्हें बूथों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
सीमाओं पर रहेगा कड़ा पहरा
चुनाव के दौरान सीमाओं पर कड़ा पहरा रखा जाएगा। इसके लिए सोनीपत पुलिस के जवानों के साथ ही यूपी के बागपत, दिल्ली के अलीपुर, बवाना, नरेला थाना पुलिस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा को कड़ा किया जाएगा। चुनाव से 72 घंटे पहले ही सीमाओं को पूरी तरह से सील किया जाएगा।
वर्जन
चुनाव में सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। बीएसएफ, सीआरपीएफ के साथ ही मेघालय पुलिस की टुकड़ी पहुंच गई हैं। अधिकारियों के साथ सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। गांवों व शहर में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
प्रतीक्षा गोदारा, एसपी सोनीपत