फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5th accused arrested for firing at police during encounter and running away

Sonipat News: मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भागने का 5वां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
5th accused arrested for firing at police during encounter and running away
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने 24 जून को राठधना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी (मेरठ-झज्जर रोड) पर मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी भागने में सफल हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। चालान कर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

24 जून को एनएच-334बी पर घात लगाकर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में खड़े बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली पैर में लगने से चांद उर्फ पहलवान घायल हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने पांचवें आरोपी गांव महलाना निवासी उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।। क्राइम यूनिट सेक्टर 27 के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी अवैध असलहा व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। गिरोह के सरगना चांद समेत चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूछताछ के बाद चालान कर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed