{"_id":"665608c6f53d4455e3098c46","slug":"59-thousand-rupees-stolen-from-office-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118866-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्यालय से 59 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्यालय से 59 हजार रुपये चोरी
Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली के टीडीआई स्थित डिलिवरी सर्विस कंपनी के कार्यालय से चोर 59 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव बिंदरौली निवासी अशोक ने पुलिस को बताया कि वह डिलिवरी सर्विस कंपनी में बतौर हब इंचार्ज कार्यरत है। वह सोमवार को 58 हजार 907 रुपये कार्यालय में टेबल पर रखकर गए थे। शाम को करीब छह बजे कार्यालय बंद कर बाहर ईंट के नीचे चाबी रख दी थी। कार्यालय को कर्मचारी मयंक तड़के साढ़े तीन बजे खोलता है। वह कार्यालय आया तो शटर खुला हुआ था। वह अंदर गया तो टेबल पर रुपये नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो एक युवक रुपये ले जाता दिखाई दिया। युवक ने हेलमेट पहन रखा था उसके मुंह पर भी पकड़ा बंधा हुआ था। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन