फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   55 mm rain in one hour, roads filled with 3 feet water

Sonipat News: एक घंटे में 55 मिमी बारिश, सड़कों पर 3 फीट पानी भरा

Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
55 mm rain in one hour, roads filled with 3 feet water
फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क
सोनीपत। जिले में बुधवार दोपहर में एक घंटे तक तेज बारिश होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दो से तीन फीट तक पानी भरने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोनीपत में सावन महीने में पहली बारिश हुई। बुधवार को एक घंटे में 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक घंटे की बारिश के बाद धू निकलकर आई मगर शाम को 6:27 बजे फिर से रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। इससे पहले 9 जुलाई को शहर में 35 एमएम और राई में सबसे ज्यादा 44 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जिले में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को दिन में धूप खिलने के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा तो दोपहर 2 बजे अचानक आसमान में छाए बादलों ने झमाझम बारिश की, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे तक हुई बारिश हुई। शाम को बादल छाने से करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश में शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, गलियों व सड़कों पर एक से तीन फीट तक पानी भरा रहा। कुछ लोगों के वाहन पानी में बंद हो गए। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी हुई तो विद्यार्थियों को भीगते हुए अपने घर पहुंचना पड़ा।
शहर के कच्चे क्वार्टर रोड, मॉडल टाउन, गीता भवन चौक, शनि मंदिर के पास अंडरपास, ककरोई चौक, सुभाष चौक, सब्जी मंडी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पानी भर गया। गोहाना में भी निकासी के अभाव में सोनीपत रोड, बरोदा रोड, महावीर चौक, पार्क रोड, सिविल रोड, जींद रोड पर पानी भरा रहा। गोहाना में भी करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक खानपुर कलां में 28 मिलीमीटर, गोहाना में 4 मिलीमीटर, खरखौदा में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

फोटो 20- सोनीपत के सुभाष चौक के पास तेज बारिश के दौरान जाम में फंसे वाहन व हठखेलियां करते ऑटो क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed