फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   54,475 students of the state will appear for the NMMS scholarship exam on November 30.

Sonipat News: प्रदेश के 54,475 विद्यार्थी 30 नवंबर को देंगे एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
54,475 students of the state will appear for the NMMS scholarship exam on November 30.
फोटो 08- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश में 54,475 व सोनीपत में 2,733 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। योजना के तहत 30 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के वहीं विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने कक्षा 7वीं राजकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सितंबर में एनएमएमएस योजना के लिए पत्र जारी किया था। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को आर्थिक तंगी में शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा। www.scertharyana.gov.in व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न की गई थी। परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता को जांचने के लिए गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान पर आधारित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जिला अनुसार आवेदन
अंबाला - 3759
भिवानी - 2240
चरखी दादरी - 1061
फरीदाबाद - 1442
फतेहाबाद - 2766
गुरुग्राम - 3375
हिसार - 3511
झज्जर - 1379
जींद - 2984
कैथल - 3142
करनाल - 3197
कुरुक्षेत्र - 2411
महेंद्रगढ़ - 1848
नूंह -1845
पलवल - 1512
पंचकूला - 1463
पानीपत - 4194
रेवाड़ी - 2170
रोहतक - 1493
सिरसा - 4006
सोनीपत - 2733
यमुनानगर - 1944
कुल विद्यार्थी - 54475
ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा
जिला गणित विशेषज्ञ नीति ने बताया कि एनएमएमएस योजना के तहत परीक्षा के लिए कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं है। प्रश्नों का स्तर कक्षा 8वीं के लिए होने वाले हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप होगा। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परिणाम के लिए ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।

परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में सिर्फ एक बार बैठ सकता है जो निशुल्क रहेगी।
अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

अनुसूचित जाति व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
केंद्रीय, जवाहर नवोदय, निजी विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे।
परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के प्रश्नपत्र होंगे।
परीक्षा परिणाम के बाद छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।
एनएमएमएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर को परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर माह 1000 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed