{"_id":"642487aacbea1e80650a2254","slug":"53-including-29-women-sued-for-cutting-illegal-colony-sonipat-news-c-17-1-108110-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध कॉलोनी काटने पर 29 महिला समेत 53 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध कॉलोनी काटने पर 29 महिला समेत 53 पर मुकदमा
Thu, 30 Mar 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव असावरपुर में अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने 53 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। राई थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
डीटीपी की तरफ से पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन को शिकायत दी गई थी कि गांव असावरपुर में राजस्व विभाग की करीब 10 एकड़ जमीन पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। कॉलोनी काटकर बहुत से प्लॉट बेच भी दिए गए थे। डीटीपी की तरफ से कई बार नोटिस देने के बाद भी अवैध कॉलोनी काटने का काम बंद नहीं किया गया। जिस पर आयुक्त के आदेश पर हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट के तहत थाना राई में 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने असावरपुर निवासी सविता, रिंकू, शकुंतला, नीलम, रेनू, रेनू कुमारी, सुशीला, सुमित्रा, अशोक, मनोज, कृष्ण, नीलम, वेदपाल, निशा, नीलम, मुकेश, रमेश, सुभाष, मामकौर, इंद्रावती, गीता, उषा देवी व रविंद्र, गांव खेवड़ा निवासी मनोज, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, राममेहर, वीरेंद्र, गांव रोहट निवासी ज्योति, सेवली निवासी चंद्रकला, गांव बढ़मलिक निवासी नीरू, ममता, अमित व सुरेखा, दिल्ली निवासी दयावति, शकुंतला असावरपुर, दिल्ली के घेवरा निवासी मुकेश, दिल्ली के रोहिणी निवासी रेनू, सोनीपत निवासी सरोज, उत्तर प्रदेश की सुनीता, प्याऊ मनियारी निवासी सत्यवान, गांव तिहाड़ निवासी नरेश कुमार, जठेड़ी की निर्मला, पानीपत के गांव बुड़शाम की उर्मिला, राई निवासी सोनम, तारा नगर की बीना देवी, बहालगढ़ की संयोगिता शामिल हैं। डीटीपी ललित बजाड़ ने बताया कि असावरपुर की भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनी में कच्चा रास्ता बना दिया था और कई प्लॉट काटकर बेचे जा चुके थे।
असावरपुर की राजस्व भूमि पर अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। -ललित बजाड़, डीटीपी, सोनीपत