फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   52 cylinders recovered from two warehouses

Sonipat News: दो गोदामों से 52 सिलिंडर बरामद

Mon, 12 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
52 cylinders recovered from two warehouses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई (सोनीपत)। गांव जाखौली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान साथ गोदाम में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा डालकर इसका भंडाफोड़ किया है। दो गोदामों से टीम ने 52 सिलिंडर बरामद किए हैं। इनमें से कुछ भरे तो कुछ खाली थे। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि गांव जाखौली में दिनेश भाईजी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान चलाते है। दुकान के पास बने गोदाम और गांव में स्थित निजी स्कूल वाली गली में बाहरी फिरनी पर बने घर के साथ लगते गोदाम में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। जिस पर निरीक्षक श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अजय मलिक को भी टीम में शामिल किया गया। टीम मौके पर पहुंची तो दुकान के साइड में बने गोदाम में भारत कंपनी के तीन, एचपी मार्का के दो सिलिंडर और भारत कंपनी के पांच खाली सिलिंडर मिले। उसके बाद टीम उनके मकान के पास बने गोदाम पर पहुंची तो वहां एचपी के 13 भरे और 10 खाली सिलिंडर, भारत कंपनी के छह भरे और 10 खाली सिलिंडर, इंडेन कंपनी के छह भरे और छह खाली सिलिंडर मिले। वहीं, पांच केजी के एचपी के सिलेंडर मिले। गोदाम आवासीय क्षेत्र में थे इससे बड़ा हादसा होने का डर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed