फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   साक्षी व सरिता समेत आठ महिला पहलवान घरेलू काम बता नहीं पहुंची नेशनल कैंप

साक्षी व सरिता समेत आठ महिला पहलवान घरेलू काम बता नहीं पहुंची नेशनल कैंप

Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
साक्षी व सरिता समेत आठ महिला पहलवान घरेलू काम बता नहीं पहुंची नेशनल कैंप
साक्षी और सरिता समेत आठ महिला पहलवान घरेलू काम बता नहीं पहुंचीं नेशनल कैंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। देश की इकलौती ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक भी नेशनल कैंप में रुचि नहीं दिखा रही है और वह कैंप शुरू होने के पांच दिन बाद भी शामिल नहीं हो सकी है। साक्षी के साथ ही सरिता व छह अन्य पहलवान अभी तक लखनऊ नेशनल कैंप में नहीं पहुंचीं हैं और इन सभी ने घरेलू काम बताते हुए चिट्ठी भेज दी है। नेशनल कैंप में शामिल होने का सोमवार को आखिरी दिन है, जिसके बाद भारतीय कुश्ती संघ की अनुमति के बिना किसी को कैंप में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं सोनीपत के साईं सेंटर में सभी पहलवान पहुंच गए हैं और बजरंग पूनिया, सुशील कुमार, सुमित, संदीप समेत सभी खूब पसीना बहा रहे हैं। इस बार नेशनल कैंप में एक भी रिजर्व पहलवान नहीं रखा गया है, इसलिए भी सोनीपत कैंप से कोई पहलवान गायब नहीं हो सकता।
चीन में अप्रैल में होने वाली एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पांच दिन पहले पुरुष पहलवानों के लिए सोनीपत के साईं सेंटर और महिला पहलवानों के लिए लखनऊ में नेशनल कैंप शुरू हो चुका है। यह नेशनल कैंप व चैंपियनशिप इसलिए भी पहलवानों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसके बाद होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप से टोक्यो ओलंपिक के टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। इसलिए एशिया चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन पहलवानों का मनोबल बढ़ाएगा। लेकिन रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट साक्षी मलिक, एयिशन चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट सरिता मोर समेत आठ महिला पहलवान अभी तक नेशनल कैंप में शामिल नहीं हुई हैं। इन सभी ने अपना जरूरी घरेलू काम बताते हुए चिट्ठी भेजी है। इस तरह कैंप में शामिल की गई 42 पहलवानों में केवल 34 ही पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

सोनीपत साईं सेंटर में बजरंग और सुशील समेत सभी 43 पहलवान पहुंचे
कोच राजीव तोमर ने बताया कि सोनीपत के साईं सेंटर में नेशनल कैंप में 43 पहलवानों को रखा गया है। इस बार रिजर्व पहलवान नहीं रखे गए हैं और ऐसे में किसी भी पहलवान के नहीं आने से उस भार वर्ग के दूसरे पहलवान की प्रैक्टिस पर असर पड़ता है। इसको देखते हुए सभी पहलवान कैंप में शामिल हो चुके हैं और वहां शुक्रवार को हाजिरी के दौरान बजरंग पूनिया, सुशील कुमार, सुमित, संदीप समेत सभी पहलवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी, सरिता समेत आठ पहलवानों ने घरेलू कारण बताते हुए चिट्ठी भेजी है। वह अभी तक कैंप में शामिल नहीं हुई हैं और कैंप में शामिल होने का सोमवार को आखिरी दिन है, जिसमें साक्षी व सरिता शामिल हो सकती हैं। वहां अन्य पहलवान भी सोमवार को प्रैक्टिस में शामिल हो सकती हैं, लेकिन यह प्रैक्टिस के दौरान ही साफ होगा।
- कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed