{"_id":"5b37d5cd4f1c1b95598b6f5e","slug":"51530385869-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता चल रहे छह प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता चल रहे छह प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के नोटिस
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर मान्यता चल रहे छह प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का नोटिस
सोनीपत। मुरथल खंड के पांच गांवों व राई ब्लॉक के एक गांव में बगैर मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों को डीईओ ने बंद करने के नोटिस जारी किए। डीईओ जिले सिंह ने कहा कि बगैर मान्यता स्कूलों में चलाए जा रहे स्कूलों में छात्रों व अभिभावकों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने नोटिस देकर संबंधित स्कूल मालिकों को अपने स्कूलों बंद करने के निर्देश दिए।
डीईओ ने बताया कि सीएम विंडो से बगैर मान्यता चल रहे स्कूलों को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से जांच की गई। इसके बाद डीईओ ने एसडी पब्लिक स्कूल मीमारपुर, एसटी पब्लिक स्कूल टिकौला, साई इंटरनेशनल स्कूल ताजपुर, ग्रीनहिल पब्लिक स्कूल मलिकपुर, आदर्श मिडिल स्कूल महेंदीपुर, खटकड़ गांव में प्ले स्कूल बंद करने के लिए संचालकों को नोटिस जारी किए। डीईओ जिले सिंह ने कहा कि अगर जल्द से जल्द संचालकों ने स्कूलों को बंद करने की सूचना कार्यालय में नहीं दी तो विभाग की ओर से संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।