फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीसी का कुंडली से हल्दाना बार्डर तक एनएच का दौरा, हर गांव को मिलेगा रास्ता

डीसी का कुंडली से हल्दाना बार्डर तक एनएच का दौरा, हर गांव को मिलेगा रास्ता

Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
डीसी का कुंडली से हल्दाना बार्डर तक एनएच का दौरा, हर गांव को मिलेगा रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। डीसी केएम पांडुरंग ने वीरवार को प्रशासनिक और एनएचएआई के अधिकारियों संग कुंडली बॉर्डर से हल्दाना बार्डर तक नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत को मौके पर बुलाकर समस्या पूछी। साथ ही अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों को आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक गांव की क्रासिंग के लिए रास्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। जहां पुल नहीं होगा, वहां सर्विस लेन पर बेहतर लिंक उपलब्ध होगा।
डीसी ने सबसे पहले कुंडली में काम तेज करवाने और सर्विस लेन का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने नाथुपुर साबौली गांव की पंचायत से जीटी रोड पर मुलाकात की। यहां ग्रामीणों को बताया गया कि उनके गांव के सामने जीटी रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इसके बाद डीसी ने केएमपी-केजीपी लिंक का दौरा किया। यहां एनएचआई और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि सभी पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है। सात अगस्त से यहां पर गार्डर लांचिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राई गांव में लाइन खींची जाए, ढाबा निर्माण बंद कराया
उपायुक्त ने राई गांव में पिछले दिनों तोड़े गए अवैध कब्जों का दोबारा से निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे पूरी तरह से खाली कर यहां पक्की लाइन लगाई जाए। इससे भविष्य में कोई दोबारा कब्जा न कर सके। इसके साथ ही उन्होंने राई अड्डे पर बन रहे एक ढाबे के निर्माण कार्य को भी तुरंत रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल चौक से तुरंत हटाएं रेहड़ी-फड़ी
उपायुक्त ने मुरथल में चौक का दौरा कर वहां से रेहड़ी-फड़ी और अवैध कब्जों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। कहा कि यहां पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर करवाई जाए।
हाईवे पुलिस से मांगी रिपोर्ट, एक महीने में 17 हादसे
डीसी केएम पांडुरंग ने अपने जीटी रोड के दौरे के समय हाईवे पुलिस से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और निर्देश भी दिए। सेक्टर-7 के सामने बने पुलिस सहायता बूथ से मिली जानकारी में एक महीने में 17 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और अधिकतर में व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। सबसे अधिक हादसे सेक्टर-7 के सामने कट, कुमासपुर कट और इससे आगे के कटों पर थे। ऐसे में डीसी ने इस कटों को बंद रखने के निर्देश दिए।

जीटी रोड पर नए सिरे से लगेंगे सुरक्षा बोर्ड
उपायुक्त ने दौरे में पाया कि जीटी रोड पर सुरक्षा बोर्ड लगभग गायब हैं। निर्माण कंपनी ने जगह-जगह लापरवाही बरती गई है। ऐसे में एनएचआई और ठेकेदार कंपनी को निर्देश दिए कि वह पूरे जीटी रोड पर नए सिरे से सुरक्षा बोर्ड, चिह्न और अन्य जानकारियां लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed