फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50,000 rupees withdrawn from the medical officer's father-in-law's account by changing his debit card

Sonipat News: चिकित्सा अधिकारी के ससुर का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Tue, 18 Nov 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees withdrawn from the medical officer's father-in-law's account by changing his debit card
गन्नौर। नगर पालिका रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए गन्नौर उपमंडल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संजय कौशिक के ससुर ओमप्रकाश शर्मा का डेबिट कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह अपने दामाद गन्नौर उपमंडल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संजय कौशिक के पास आए हुए थे। 16 नवंबर को वह नगरपालिका रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ युवकों ने उनको बातों में उलझा कर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जब वह घर पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed