फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   500 policemen will be stationed on the highway during the farmers return home

किसानों की घर वापसी: हाईवे पर 500 पुलिसकर्मी व 120 आरएएफ जवान रहेंगे तैनात, सुगम यातायात के प्रबंध

Sat, 11 Dec 2021 02:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 02:06 AM IST
सार

किसानों को जाम से बचाने को पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।  दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली लेन पर केवल किसानों के वाहन ही चलेंगे।

विज्ञापन
500 policemen will be stationed on the highway during the farmers return home
चलने के इंतजार में बैठा किसान दूसरी ओर कुंडली बॉर्डर पर बनाई झोंपड़ियों को हटाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद शनिवार को किसान घरों को वापसी करेंगे। ऐसे में किसानों को जाम से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हाईवे पर 500 पुलिसकर्मियों और 120 आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वाहनों को जीरो प्वाइंट से पहले ही केजीपी के लिए मोड़ दिया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर बाहरी वाहनों को पुलिस की निगरानी में ही पास कराया जाएगा। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से आंदोलन स्थगित करने के बाद शनिवार को किसानों की वापसी होगी। इसकी तैयारियां प्रदर्शनकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने भी शुरू कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हैं। वहीं टेंट के सामान को लेने के लिए पंजाब से ट्रक पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह से प्रदर्शनकारियों की वापसी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


वापसी को आंदोलनकारियों ने विजय जुलूस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के साथ किसानों की वापसी के लिए एक लेन को रिजर्व रखा गया है। दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली लेन पर केवल किसानों के वाहन ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इस लेन पर सामान्य वाहनों का आवागमन रोकने का निर्णय गया है। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की टीम तैनात रहेंगी, जिससे स्थानीय वाहनों को सुरक्षा के साथ जीटी रोड को पार कराया जा सके। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों और शहरों-कस्बों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस का प्रयास होगा कि प्रदर्शनकारी अपने निर्धारित रूट से ही निकलें और सामान्य यातायात उनके वाहनों के बीच में प्रवेश नहीं करें।

सुरक्षा रहेगी चौकस 

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को बैठक कर किसानों की वापसी के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके लिए एक कंपनी आरएएफ की जीटी रोड पर लगाई जाएगी। उसके साथ ही चार कंपनी पुलिस की जीटी रोड पर तैनात रहेगी। इस तरह 500 पुलिसकर्मी और 120 आरएएफ के जवान व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस का प्रयास है कि ज्यादातर प्रदर्शनकारी एक साथ ही वापस हो जाएं। सामान ले जाने वाले वाहन बेशक बाद में निकाले जाएं। 

प्रदर्शनकारियों ने 11 दिसंबर को वापसी का एलान किया है। उनके वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है। उनकी सकुशल वापसी के लिए जरूरत के अनुसार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 500 पुलिसकर्मी और एक कंपनी आरएएफ की रहेगी। डीएसपी स्तर के अधिकारियों की देखरेख में पूरी व्यवस्था रहेगी।  -वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, सोनीपत

 

किसानों की घर वापसी के दौरान सुगम यातायात के प्रबंध

किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद पंजाब के लिए किसान समूहों की वापसी के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम यातायात के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। दिल्ली से अंबाला, बहादुरगढ़ के बीच हिसार, जींद की ओर सभी जिलों में यातायात के सुचारु प्रवाह के लिए जिला पुलिस अधीक्षकों को उचित यातायात, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।


 कुंडली और टिकरी बार्डर से किसान (सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रोहतक, जींद, हांसी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों से गुजरते हुए) पंजाब के विभिन्न गंतव्यों पर समूहों में वापस जाएंगे। इससे एक बार काफिला बन जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अनेक व्यवस्थाएं की हैं। नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन जिलों में राजमार्गों पर अपनी यात्रा की योजना में समय रहते संशोधन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed