फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 representatives from 25 states can vote, election will be held on July 6

भारतीय कुश्ती महासंघ : 25 राज्यों के 50 प्रतिनिधि कर सकते हैं मतदान, 6 जुलाई को होगा चुनाव

Wed, 14 Jun 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
50 representatives from 25 states can vote, election will be held on July 6
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश महेश कुमार मित्तल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है। ओलंपिक संघ की घोषणा के बाद चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारों का मानना है कि चुनाव में 25 राज्यों के 50 प्रतिनिधि मतदान करेंगे। प्रत्येक राज्य से दो प्रतिनिधि चुनाव में मतदान कर सकते हैं। चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव 6 जुलाई को होंगे।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही कुश्ती में रार शुरू हो गई थी। इसके चलते ओलंपिक संघ ने तदर्थ समिति बनाकर महासंघ के कार्य उन्हें सौंप दिए थे। इसके बाद से तदर्थ समिति ही कार्य कर रही है। पहलवानों के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बाद खेल मंत्री से मुलाकात में चुनाव का मुद्दा उठा था। खेल मंत्री ने 30 जून तक चुनाव कराने का आश्वासन दिया था। इस पर भारतीय ओलंपिक संघ ने 4 जुलाई को बैठक बुलाने की घोषणा की थी। हालांकि खेल के जानकारों ने चुनाव की घोषणा के 21 दिन बाद चुनाव कराए जाने के प्रावधान की जानकारी दी थी। इस पर चुनाव 4 की जगह 6 जुलाई को करने का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन




यह शेड्यूल जारी

भारतीय ओलंपिक संघ की तरफ से भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव को लेकर बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी जम्मू कश्मीर के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश एमएम कुमार ने शेड्यूल जारी किया है। चुनाव 6 जुलाई को कराए जाएंगे। निर्वाचक मंडल के नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 जून है। वहीं 22 जून को सूची तैयार कर प्रदर्शित की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की तिथि 23 जून है। नामांकन प्रदर्शन 27 जून को किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 जून को होगी। अंतिम सूची का 2 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। मतदान, मतगणना और परिणाम 6 जुलाई को घोषित होंगे। प्रत्येक राज्य से दो प्रतिनिधि चुनाव में भाग लेंगे। इसके लिए प्रदेश से अध्यक्ष व सचिव या उनके प्रतिनिधि चुनाव में मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन पदों के लिए होना है चुनाव

एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव व पांच कार्यकारी सदस्य।



शेड्यूल के बाद तेज होगी चुनाव की सरगर्मी

शेड्यूल जारी होने के बाद अब चुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएंगे। जानकार मानते हैं कि हरियाणा के पहलवान भारतीय कुश्ती संघ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व ज्यादा चाहते हैं। ऐसे में प्रदेश से कोई कद्दावर व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।




एक व्यक्ति तीन बार ही बन सकता है अध्यक्ष

महासंघ के संविधान के अनुसार हर चार साल में एक बार चुनाव होता है। एक व्यक्ति तीन कार्यकाल या 12 साल से ज्यादा अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकता। वहीं महासचिव या कोषाध्यक्ष दो कार्यकाल या आठ साल से ज्यादा के लिए पद पर बने नहीं रह सकते। ऐसे में सांसद बृजभूषण चुनाव नहीं लड़ सकते। वह तीन कार्यकाल से अध्यक्ष बनते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed