{"_id":"5e70ede4eb3a84c0266e823100920503","slug":"5-kg-and-3-35-lakh-jewelery-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 किलो गहने और 3.35 लाख रुपये और बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 किलो गहने और 3.35 लाख रुपये और बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएनबी बैंक सुरंग कांड मामले में गुरुवार को पुलिस ने रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी सतीश के गांव स्थित कटवाल के पशु बाड़े से 5.975 किलोग्राम सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए। पुलिस अब तक कुल 49.885 किलो गहने बरामद कर चुकी है।
बुधवार को सुरंग कांड के आरोपी सतीश कुमार, बलराज उर्फ बल्लू और सुरेंद्र उर्फ डाक्टर को तीसरी बार 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। ये तीनों आरोपी गांव कटवाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार श्यामलाल, डीएसपी राजीव देशवाल तथा लॉकर पीड़ित कमेटी के डॉ. प्रकाश बल शर्मा, सुनील वर्मा, संदीप कालड़ा और सुरेश गिरधर के सामने सतीश के पशुबाड़े की तलाशी ली गई। पुलिस ने सतीश की निशानदेही पर घेर से 5.975 किलोग्राम गहने बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस अब तक आरोपियों से कुल 49.885 किलो गहने, 3.35 लाख रुपए नकद, एक अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद कर चुकी है। पुलिस अब तक कुल 8 आरोपियाें को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 2 जहां जेल में हैं वहीं 6 आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। उधर, आरोपी सतीश की मां ने कहा कि पुलिस उनके बेटे को प्रताड़ित कर रही है, लेकिन सुरंग वाले घर का मकान मालिक और मामले का मास्टरमाइंड मृतक महिपाल भनवाला के परिजनों से पूछताछ तक नहीं की जा रही है। जबकि उसके बेटे ने पुलिस को बताया है कि चोरी का आधा सोना और चांदी के गहने मृतक महिपाल के पास थे।