{"_id":"6654b63bea787e62fd03bc57","slug":"47-complaints-resolved-in-nidhi-aapke-near-program-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118830-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 47 शिकायतों का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 47 शिकायतों का किया समाधान
Mon, 27 May 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में निधि आपके द्वार शिविर के दौरान समस्याएं सुनते कर्मचारी भविष्
सोनीपत। पीएफ से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय की ओर से राई औद्योगिक क्षेत्र में निधि आपके निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों व उनके प्रतिनिधियों की ईपीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी बीमा से जुड़ी सभी समस्याओं की सुनवाई की गई।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी कुशाग्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगे शिविर के दौरान 47 शिकायतों का निवारण किया गया। इनमें मुख्य रूप से एक महिला की पेंशन चालू करवाना भी रहा। महिला के पति की मौत हो चुकी थी, लेकिन उसके बाद महिला को पेंशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद खामियों को दूर कर महिला की पेंशन शुरू करवाई गई। इसी तरह से एक युवक को उसके पिता की मौत के बाद परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया गया। युवक के पिता की मौत दो साल पहले हो चुकी है। लेकिन अब तक परिवार को किसी प्रकार की कोई सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई थी।