फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   44 new dengue patients were found, there was panic in Khadar area

डेंगू के 44 नए मरीज मिले, खादर क्षेत्र में खलबली

Thu, 28 Oct 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
44 new dengue patients were found, there was panic in Khadar area
जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज व तीमारदार। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। जिला अस्पताल में रोजाना बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। बुधवार को डेंगू के 44 नए मरीज मिले हैं। अब मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 462 तक पहुंच गया है। इसमें खादर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां जलभराव के कारण हालात भयावह होते जा रहे हैं। यहां बुखार से पीड़ित ज्यादा लोग मिल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से मच्छरदानियां वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। शहर की कॉलोनी व गांवों के हर घर में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है, जहां डेंगू मच्छर के पनपने की आशंका होती है। ऐसी जगह पर विभाग की ओर से एंटी लार्वा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से अधिक मरीज
तीन दिन में जिले में डेंगू के 89 केस मिले हैं। इनमें से 50 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जबकि 39 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार 85 प्रतिशत रिकवरी रेट है। जिले में अब तक किसी भी डेंगू मरीज की मौत नहीं हुई, जो विभाग के लिए राहत की खबर है। नागरिक अस्पताल में 25 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है और हर बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की हुई है। डेंगू वार्ड में फिलहाल 17 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया
डेंगू को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया है। इसके चलते अभियान की कमान ग्राम सचिव व निवर्तमान सरपंचों को सौंपी है। वह गांवों में सभा करके लोगों को डेंगू के मच्छर की पहचान, उसके पनपने का कारण, बीमारी और रोकथाम की जानकारी मुहैया कराएंगे। इससे डेंगू के नियंत्रण में मदद मिल सकेगी। डेंगू के खिलाफ जागरूकता की कमान डीडीपीओ रुपेंद्र मलिक संभाल रहे हैं।
वर्जन
जिले में डेंगू के 44 नए मरीज मिले हैं। अब आंकड़ा 462 तक हो गया है। स्वास्थ्य कर्मी लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। डेंगू पर नियंत्रण के लिए लगातार बुखार पीड़ित मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
वर्जन
डेंगू नियंत्रण के लिए सभी गांवों में जागरूकता कमेटियां बना दी गई हैं। सभी गांवों में स्प्रे मशीन उपलब्ध हैं, उनसे कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने पर डेंगू पर नियंत्रण संभव हो सकेगा।
- रुपेंद्र मलिक, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed