फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   420 students applied for 244 seats in various trades.

Sonipat News: विभिन्न ट्रेड में 244 सीटों के लिए 420 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Sun, 23 Jun 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
420 students applied for 244 seats in various trades.
गन्नौर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राजलू गढ़ी में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगने लगी है। आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों की 244 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 420 अभ्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। वर्ग अनुदेशक इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि निदेशालय की तरफ से आईटीआई में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। इच्छुक विद्यार्थी अब 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात निदेशालय की तरफ से शेड्यूल के अनुसार वरियता सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि आईटीआई करने वाले युवाओं को कौशल के अनुसार विदेशों में भी नौकरियां मिल सकेंगी। इसके लिए राज्य सरकार डिप्लोमाधारक विद्यार्थियों को वर्क वीजा पर विदेश भेजने में सहायता करेगी। इसके लिए विदेशी एजेंसियों की मदद ली जा जाएगी। साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण के बाद उनका टेस्ट लेकर उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आईटीआई में डिप्लोमा करना होगा, इसके बाद सरकार विद्यार्थी को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए पहल करेगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। वर्क वीजा पर विद्यार्थी विदेश में जा सकेंगे। वर्क वीजा बनवाने में आना वाला खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी विदेश जाकर अपना सपना पूरा कर सकें। आईटीआई से एक और दो वर्षीय डिप्लोमा विभिन्न ट्रेड में कराए जाते हैं। इसकी जानकारी संस्थानों की ओर से दाखिला लेने के लिए आने वाले युवाओं को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दिलवाया जाएगा प्रशिक्षण

वर्ग अनुदेशक ने बताया कि आईटीआई में पहले से ही फिटर व्यवसाय के विद्यार्थियों को दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी प्रायोगिक प्रशिक्षण संबंधित कंपनी में जाकर पूर्ण करते हैं। वहीं थ्योरी का प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर पूरा करवाया जाता है। अब दो और नए व्यवसाय रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर व वेल्डर के विद्यार्थियों को भी दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। जिससे संबंधित कंपनियों की भी जरूरत पूर्ण होगी और विद्यार्थियों को रोजगार मिलने के अवसर बढ़ेंगे।



आईटीआई के बाद बढ़ जाते हैं नौकरी के अवसर

इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि आईटीआई राजलू गढ़ी में प्लेसमेंट सेल बनाई गई है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी के डिप्लोमा करने के पश्चात उसे आसपास की कंपनियों में नौकरी पर या अप्रेंटिसशिप पर लगवा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि आईटीआई करने केे बाद नौकरी के अवसर बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed