फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   530 बसों को किमी स्कीम पर हायर करने का कोर्ट में केस तो 190 नई बस हायर करने की तैयारी

530 बसों को किमी स्कीम पर हायर करने का कोर्ट में केस तो 190 नई बस हायर करने की तैयारी

Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
530 बसों को किमी स्कीम पर हायर करने का कोर्ट में केस तो 190 नई बस हायर करने की तैयारी
530 बसों को किमी. स्कीम पर हायर करने का कोर्ट में केस, 190 नई बस हायर करने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्राइवेट बसों को किमी स्कीम के तहत हायर करने के विरोध में चंद महीने पहले ही खूब बवाल हुआ और 530 बसों को हायर करने का मामला हाईकोर्ट में चला गया। लेकिन अब सरकार ने 190 नई प्राइवेट बसों को किमी. स्कीम के तहत हायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य परिवहन निदेशक की ओर से आवेदन मांगे गए हैं, जिनको प्रति किमी. 19.50 रुपये दिए जाने तय किए गए हैं। अब दोबारा से किमी. स्कीम के तहत प्राइवेट बसों को हायर करने की प्रक्रिया शुरू होते ही रोडवेज कर्मचारी नेता भी सक्रिय हो गए हैं और इसका विरोध करने की रणनीति बना रहे हैं।
रोडवेज के बेड़े में बसों की कमी चल रही है, जिससे अधिकतर रूटों पर कम बसें चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है और बस अड्डों पर बसों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। इस कारण ही सरकार ने किमी. स्कीम के तहत प्राइवेट बसों को हायर करने की योजना बनाई और इसकी प्रक्रिया भी पिछले साल शुरू कर दी गई। जिसका कर्मचारियों ने विरोध करते हुए रोडवेज के बेड़े में अपनी नई बसें शामिल करने की मांग की और इसको लेकर लगातार कई दिनों तक हड़ताल भी रखी गई। उसके बाद 530 प्राइवेट बसों को किमी. स्कीम पर हायर करने का मामला हाईकोर्ट में चला गया, जिसकी अभी सुनवाई चल रही है। इसके बावजूद उन 530 बसों से अलग नई 190 प्राइवेट बसों को किमी स्कीम के तहत हायर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए राज्य परिवहन निदेशक की ओर से बीएस-4 बसें हायर करने को आवेदन मांगे गए है। जिसमें निजी फर्म, कंपनी, सोसायटी आदि कोई भी आवेदन कर सकता है। इन बसों को जल्द से जल्द हायर करके निजी परमिट वाले रूटों पर चलाया जाएगा और जिलों में जरूरत के अनुसार बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी इस तरह किमी. स्कीम में प्राइवेट बसों को हायर करने का सरकार ने प्रयास किया था, लेकिन रोडवेज कर्मियों ने उसका खुलकर विरोध किया और हड़ताल शुरू कर दी गई थी। अब दोबारा से प्राइवेट बसों को हायर करने की तैयारी की जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। सरकार को रोडवेज के बेड़े में बसों को बढ़ाया जाना चाहिए। प्राइवेट बसों को हायर करने के विरोध में इसराना में 10 मार्च को रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ के तहत सम्मेलन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रसिंह भड़ाना, राज्य प्रधान रोडवेज वर्कर्स यूनियन सर्व कर्मचारी संघ
रोडवेज कर्मचारी लगातार प्राइवेट बसों को किलोमीटर स्कीम पर हायर करने का विरोध कर रहे हैं। पहले भी 530 बसों को हायर करने की प्रक्रिया शुरू करने पर कोर्ट में केस डाला हुआ है। उन बसों को सरकार हायर नहीं कर सकती है, इस कारण ही अब नए तरीके से बसों को हायर करने की तैयारी की जा रही है। किमी. स्कीम पर बसों को हायर नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर रोहतक में जल्द ही मीटिंग बुलाई जाएगी।

- मंजीत पहल, राज्य कोषाध्यक्ष रोडवेज वर्कर्स यूनियन हरियाणा कर्मचारी महासंघ।
परिवहन निदेशक की ओर से प्राइवेट बसों को किमी. स्कीम के तहत हायर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह 190 बसें जल्द ही हायर की जाएगी और उसके बाद सभी जिलों में जरूरत के अनुसार उन बसों को निजी परमिट वाले रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों की समस्या कम होगी और उनको बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- जोगेंद्र रावल, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed