फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40000 rupees flown from account after taking debit card information

व्यक्ति से डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से उड़ाए 40000 रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
40000 rupees flown from account after taking debit card information
सोनीपत। शहर के ओल्ड डीसी रोड स्थित आनंद कालोनी के रहने वाले व्यक्ति के पास फोन कर उनके डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 40000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आनंद कालोनी के रहने वाले सतबीर गौतम ने पुलिस को बताया कि 11 मई को दिन के समय उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उससे उसके डेबिट कार्ड की जानकारी ले ली। उसके डेबिट कार्ड की जानकारी लेने के बाद आरोपी ने ऑनलाइन ठगी करते हुए उसके खाते से 40000 रुपये की नकदी निकाली ली। जब उसे ठगी का पता लगा तो उसने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed