{"_id":"69a4867fa8d3ad7a3a023121","slug":"40-tin-shed-rooms-burnt-in-the-under-construction-horticulture-market-cylinder-exploded-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150321-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निर्माणाधीन बागवानी मंडी में जले टिनशेड के 40 कमरे, सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निर्माणाधीन बागवानी मंडी में जले टिनशेड के 40 कमरे, सिलिंडर फटा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में आग लगने से जला टीनशेड से बना लेबर क्वार्टर। संवाद
गन्नौर। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी परिसर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग मंडी के भीतर बने श्रमिक आवासों में लगी जो टिनशेड से तैयार किए गए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरा शेड लपटों में घिर गया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे पहले 40 अस्थायी कमरे खाक हो गए।
घटना दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना मिलने के बाद गन्नौर दमकल केंद्र और बड़ी से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थाना बड़ी की पुलिस टीम ने भी हालात का जायजा लिया। इस दौरान क्वार्टरों में रखे एलपीजी गैस सिलिंडर भी तेज गर्मी के कारण फट गया जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त श्रमिक बाहर थे। दमकलकर्मियों ने आखिर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बहरहाल, प्रशासन की तरफ से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारण की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कचरे में आग
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मैदान में जमा औद्योगिक कचरे में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गईं। इससे एक किलोमीटर दूर जीटी रोड तक तक घना धुआं फैल गया। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई है।