फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 people injured in a stampedein ramlola

रामलीला मेला में सांड़ घुसने से मची अफरा-तफरी, भगदड़ में 40 लोग चोटिल, बमुश्किल काबू कर बाहर निकाला सांड़

Wed, 09 Oct 2019 09:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
40 people injured in a stampedein ramlola
खरखौदा में रामलीला स्थल पर लोगों की भीड़ में घुसता सांड। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। खरखौदा में ट्रेजरी कार्यालय के मैदान में रामलीला के दौरान रावण दहन से पहले भीड़ में सांड़ घुसने से भगदड़ मच गई। लोगों ने उसे बाहर भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ ने लोगों को टक्कर मारना व उठाकर पटकना शुरू कर दिया। सांड़ ने इस दौरान 40 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान आयोजकों व पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकाला गया। जिसके बाद ही सभी ने राहत की सांस ली। इस घटनाक्रम का एक युवक ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर के थाना कलां व सोनीपत मार्ग के बीच स्थित ट्रेजरी कार्यालय के मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया था। मंगलवार शाम को जब शहर में निकाली गई झांकियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच अचानक सड़क पर एकत्रित भीड़ के बीच एक सांड़ घुस आया। सांड़ को भीड़ में देखकर कुछ लोगों ने उसे बाहर भगाने का प्रयास किया, जिस पर सांड़ अचानक आक्रामक हो गया। जिस पर वह भीड़ से दूर जाने की बजाए सांड़ लोगों के बीच ही घुसता चला गया। इस दौरान सांड़ ने लोगों को टक्कर मारना, उठाकर पटकना व रौंदना शुरू कर दिया। जिससे कार्यक्रम में मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने चिल्लाते हुए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। लोगों को भागते देख भीड़ में घुसा सांड़ ज्यादा आक्रामक हो गया और उत्पात मचाने लगा। इस दौरान सांड़ ने कई लोगों को रौंदा और आगे बढ़ता हुआ कार्यक्रम स्थल के बीच जा पहुंचा। सांड़ के कार्यक्रम स्थल के बीच पहुंचने पर आयोजकों के साथ ही पुलिस बल की परेशानी बढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई लोगों को चोटें लगीं हैं। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

40 से ज्यादा लोग चोटिल, कई को रौंदता हुआ भागा
सांड़ को जब पहले भीड़ ने देखकर बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह आक्रामक हो गया। जिस पर उसने दौड़ना शुरू कर दिया। दौड़ते हुए सांड़ के उत्पात से महिलाएं और बच्चे अधिक प्रभावित हुए। भगदड़ में करीब 40 लोगों के चोटिल कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। सांड़ ने कई लोगों को तो सिर पर उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के चलते लगातार हो रहे हादसे
जिले में लावारिस पशुओं के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। कई बार तो लावारिस पशु लोगों की जिंदगी भी लील लेते हैं। अकेले खरखौदा में सैकड़ों लावारिस पशु हैं, जो सड़कों पर घूमते रहते हैं। इसके साथ ही सोनीपत शहर व गोहाना भी स्थिति बदतर है। जिसके कारण लोगों को लगातार मुसीबत होती है।
लोगों की जिंदगी तक लील रहे लावारिस पशु
लावारिस पशुओं के चलते लोगों की जिंदगी तक जा रही है। खरखौदा में ही 27 अप्रैल को वार्ड 15 निवासी सोनू को सांड़ ने उठाकर पटक दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दो वर्ष पहले भी खरखौदा में एक बुजुर्ग की सांड़ की टक्कर से मौत हो चुकी है।
सेवली के पूर्व सरपंच को सांड़ ने टक्कर मारकर उतारा था मौत के घाट
गांव सेवली के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह (65) को भी 29 जुलाई को गांव के मंदिर के पास सांड़ ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। सांड़ ने उन्हें पीछे से उठाकर पटक दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे। इस पर भी सांड़ नहीं रुका था और थोड़ा आगे जाने के बाद घूमकर वापस आने के बाद फिर से पूर्व सरपंच को टक्कर मार दी थी। जिससे पूर्व सरपंच बुरी तरह से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी।

ट्रेजरी के पास खुले मैदान में कार्यक्रम का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक लावारिस पशु मंचन स्थल पर भीड़ में घुस गया। उसने कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। पशु को तुरंत प्रयास करते हुए बाहर निकाल दिया गया।
-नरेंद्र पाराशर, रामलीला आयोजक समिति का सदस्य।

 खरखौदा में रामलीला स्थल पर लोगों को रौदने के बाद बाहर निकालता सांड।

खरखौदा में रामलीला स्थल पर लोगों को रौदने के बाद बाहर निकालता सांड।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed