{"_id":"6123fb6a8ebc3e79f5528718","slug":"4-trains-going-to-amritsar-canceled-for-3-days-sonipat-news-rtk6217760189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अमृतसर जाने वाली चार ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अमृतसर जाने वाली चार ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेन रद्द होने के कारण पूछताछ खिड़की पर ट्रेनों की जानकारी लेते यात्री।
- फोटो : Sonipat
पंजाब में तीन दिन से चल रहे गन्ना उत्पादक किसानों के आंदोलन का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में तीन दिन से अमृतसर की तरफ जाने वाली चार ट्रेनें रद्द है। ऐसे में सोनीपत से अमृतसर जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से ट्रेनें रद्द होने के कारण लोग टिकट वापस कर रहे हैं। अब तक यात्रियों की तरफ से एक लाख रुपये की टिकट वापस कर दी गई है।
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (04667/68), सुपर एक्सप्रेस (04665/66), आम्रपाली एक्सप्रेस (05707/08) व पठानकोट एक्सप्रेस (04665/66) का संचालन तीन दिन से बंद पड़ा है। ऐसे में सोनीपत से अमृतसर जाने वाले यात्रियों को अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। ट्रेन रद्द होने के कारण पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वही एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द होने के कारण उत्तर रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि सरकार की ओर से किसानों से बातचीत कर जल्द समस्या का समाधान कराना चाहिए। जिससे यात्रियों को भी राहत मिल सके।
गन्ना उत्पादक किसानों के आंदोलन की वजह से सोनीपत से अमृतसर जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें तीन दिन से बंद हैं। ऐसे में ट्रेनें रद्द होने के कारण अब तक करीब एक लाख रुपये की टिकट वापस ली गई है। -रविंद्र मदान, मुख्य आरक्षण सुपरवाइजर रेलवे