फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 hours waterless fast started with Kharna, Arghya to the setting sun today

छठ महापर्व : खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Sun, 19 Nov 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
36 hours waterless fast started with Kharna, Arghya to the setting sun today
सोनीपत की सब्जी मंडी में छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सूर्योपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना में व्रतियों ने रोटी व खीर का प्रसाद बनाया। व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद इसे घर और आस-पड़ोस के लोगों में वितरित भी किया। घरों के अंदर महिलाओं ने छठी मइया के गीत भी गाए। महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। पर्व को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। वहीं पर्व पर बाजार में रौनक छा गई। खरीदारों की भीड़ जुटी रही।

शनिवार को खरना के दिन सब्जी मंडी में छठ पूजा के जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मंडी पहुंची मीना, सलोनी, पूजा और राजेश्वरी ने बताया कि पर्व पर बांस की टोकरी लेकर पानी में अर्घ्य देते समय व्रती साड़ी ही पहनती हैं। उन्होंने कहा कि बांस की टोकरी में सभी प्रकार के फल के अलावा कुट्टू के आटे के पकवान भी रखे जाते हैं। श्रद्धालुओं ने छठ पर जमकर खरीदारी की। पर्व के चलते मंडियों में कई फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ था। पर्व के तीसरे दिन शाम का अर्घ्य और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन


36 घंटे का व्रत हुआ शुरू

पौराणिक मान्यता के मुताबिक भगवान सूर्य बुद्धि व आरोग्य के देवता हैं। इनकी आराधना से बुद्धि-विवेक और धनधान्य की प्राप्ति के अलावा कुष्ठ व चर्म रोग सहित अन्य असाध्य रोगों से मुक्ति भी मिलती है। घरों के अलावा घाटों पर भी छठी व्रती महिलाओं ने स्नान करके खरना का प्रसाद, गुड़-चावल की खीर और रोटी तैयार की। प्रसाद ग्रहण के बाद रात से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्रतियों ने खाई भात, दाल और लौकी की सब्जी

नहाय-खाय के दौरान छठ व्रतियों एवं उनके घर के सदस्यों ने अपने घर और आसपास की सफाई की थी। स्नान के बाद छठव्रतियों ने अरवा चावल से बना भात, चने की दाल और लौकी की सब्जी प्रसाद के रूप में खाई।



बाजार में छाई रौनक, सामान के दाम भी बढ़े

छठ महापर्व को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिली। आस्था के इस महापर्व के मद्देनजर लोगों ने मिट्टी के बर्तन, कलश, घैला, दीया, ढकना, कोसी एवं डागरा, छैटा, सूप, सुपली, चगेली, टोकरी, रस्सी व फल खरीदे। पर्व पर छठ पूजा का सामान भी महंगा हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 25 फीसदी तक दाम बढ़े हैं, जिससे बाजार में आए श्रद्धालु पहले की तरह खरीदारी नहीं कर सके।



सुरक्षा के किए हैं पुख्ता प्रबंध

एसीपी राहुल देव ने बताया कि छठ पर्व के लिए पुलिस ने भी व्यापक प्रबंध किए हैं। जहां घाटों पर लोगों के ज्यादा आने की संभावना है, वहां पर सुरक्षा चुस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नदियों व नहरों पर भी पुलिस को गश्त के निर्देश दिए गए हैं।




छठ पूजा पर नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने छठ पूजा पर्व के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में थाना सदर सोनीपत क्षेत्र में वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी लोक निर्माण विभाग आनंद गर्ग के साथ निरीक्षक कर्मजीत सिंह को नियुक्त किया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन सोनीपत प्रदीप खोखर के साथ निरीक्षक रविंद्र, थाना कुंडली क्षेत्र में उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन कुंडली सतीश गोयत के साथ निरीक्षक ऋषिकांत, थाना राई क्षेत्र में उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन राई देवेश दहिया के साथ उप निरीक्षक महेंद्र, थाना बहालगढ़ क्षेत्र में उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन बहालगढ़ प्रवीन कुमार के साथ निरीक्षक देवेंद्र, थाना मुरथल क्षेत्र में उपमंडल अभियंता यूएचबीवीएन मुरथल अश्वनी के साथ निरीक्षक जसपाल, थाना बड़ी क्षेत्र में सचिव मार्केट कमेटी गन्नौर चंद्र प्रकाश के साथ उप निरीक्षक मनीष और थाना गन्नौर क्षेत्र में उपमंडल अधिकारी पंचायती राज गन्नौर ललित कुमार के साथ निरीक्षक रवि को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed