फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 feet Govardhan will be made from 5100 kg cow dung in Agrasen Dham

Sonipat News: अग्रसेन धाम में 5100 किलो गोबर से बनेंगे 36 फुट के गोवर्धन

Sat, 02 Nov 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
36 feet Govardhan will be made from 5100 kg cow dung in Agrasen Dham
फोटो 32- सोनीपत के कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम परिसर में 36 फुट के भगवान गोवर्धन की प्रतिमा ब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई (सोनीपत)। कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम के परिसर में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव पर 5100 किलो गोबर से 36 फुट के गोवर्धन जी बनाए जाएंगे। अग्रसेन धाम में गोवर्धन पूजन के साथ शाम 4:30 बजे से रात्रि तक संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कमेटी की ओर से इस बार 31 थाल से गोवर्धन महाराज की महाआरती करने का निर्णय लिया गया है।
अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सोनीपत सहित विभिन्न जिलों के श्रद्धालु शामिल होंगे। दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करेंगे। अबकी बार गोवर्धन पूजा के लिए 5100 किलो गाय के गोबर से 36 फीट का गोवर्धन बनाया गया है। इसके लिए आसपास के गांव से गाय का गोबर इकट्ठा किया गया है। 36 फुट की प्रतिमा एक ऊंची पहाड़ी पर बनाई जा रही है, जो श्रद्धा के प्रतीक के साथ अत्यंत मनमोहक है। हर वर्ष की भांति श्रद्धालु भगवान गोवर्धन की पूजा कर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। अन्नकूट पर्व पर महाप्रसाद का भोग लगाकर शाम 7 बजे गोवर्धन महाराज की महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन

संपूर्ण स्वरूप को तैयार करने में 108 घंटे का समय
गोवर्धन महाराज के संपूर्ण स्वरूप को तैयार करने में 108 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। भगवान गोवर्धन 7 दिन तक यहीं विराजमान रहेंगे। प्रतिदिन आठ तरह का भोग अर्पण कर पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed