फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   35 thousand withdrawn from account by changing debit card

डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 35 हजारनिजी अस्पताल की स्वी र का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 35 हजार

Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
35 thousand withdrawn from account by changing debit card
सोनीपत। एक निजी अस्पताल में कार्यरत स्वीपर (सफाई कर्मचारी) का डेबिट कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस डेबिट कार्ड बदलने वाले युवक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

गांव बरोणा निवासी आशा देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह एक निजी अस्पताल में स्वीपर है। वह अपने डेबिट कार्ड से रुपये निकालने के लिए बस अड्डा के पास स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ पर गई थी। जब वह रुपये निकाल रही थी तो पिन डालने के बाद भी रुपये नहीं निकले। उसी दौरान एक युवक बूथ में पहुंचा। युवक ने उन्हें कहा कि उनके रुपये भी नहीं निकल रहे हैं। आप दोबारा से अपना एटीएम कार्ड डालकर देख लें। तभी उस युवक ने महिला से डेबिट कार्ड लिया और डालकर दोबारा से प्रयास करने लगा। रुपये नहीं निकलने पर उसने कहा कि मशीन खराब है। वह आशा देवी को डेबिट कार्ड देकर बूथ से निकल गया। उसके बाद अपने घर पर चली गई। घर जाने पर उनके मोबाइल पर 35 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जांच करने पर पता लगा कि उनका डेबिट कार्ड बदल दिया गया है। जिस पर पुलिस और बैंक को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed