फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   33 KV RGEC-2 substation commissioned, power supply started in Rai and Asawarpur

Sonipat News: 33 केवी आरजीईसी-2 सब स्टेशन चालू, राई और असावरपुर में बिजली आपूर्ति शुरू

Sun, 16 Mar 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
33 KV RGEC-2 substation commissioned, power supply started in Rai and Asawarpur
फोटो 15: सोनीपत के राई स्थित एजुकेशन सिटी में 33केवी बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण करती विधायक कृ
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से शनिवार को 33केवी आरजीईसी-2 सब स्टेशन को चालू कर दिया गया है। नए सब स्टेशन से राई और असावरपुर गांव में बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। साथ ही अगले सप्ताह गांव असावरपुर व सेवली के 500 ट्यूबवेल कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। विधायक कृष्णा गहलावत ने शनिवार को 20 मेगावाट क्षमता के बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में बिजली निगम की ओर से करीब आठ करोड़ की लागत से 33केवी बिजली सब स्टेशन स्थापित किया गया है। नया बिजली सब स्टेशन चालू होने से पहले बढ़मलिक फीडर पर चार गांव जोड़ रखे थे, जिनमें गांव राई, असावरपुर, बढ़मलिक व जठेड़ी थे। बढ़मलिक फीडर को राई स्थित एचएसआईआईडीसी 132 केवी बिजली स्टेशन से जोड़ रखा है। ओवरलोड की समस्या को देखते हुए नया बिजली सब स्टेशन से राई व असावरपुर को जोड़ दिया है। अब एचएसआईआईडीसी राई के सब स्टेशन से लोड कम कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि कुंडली में बिजली निगम की नई डिवीजन डिविजन बनाई गई है। नई डिविजन का एक्सईएन कार्यालय सेवली रोड पर 33 केवी पावर हाउस नंबर-1 के पास बनाया जाएगा। अगले सप्ताह एक्सईएन कार्यालय शुरू हाेने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा हाेगा। उन्हें सोनीपत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत राई सब डिविजन क्षेत्र की ग्रामीण कॉलोनियों में 200 केवीए के 15 ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। जिससे लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अभियंता पलविंद्र, अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर, कार्यकारी अभियंता आशीष दहिया, उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार, महाबीर दहिया, मंडल अध्यक्ष विकास, शेखर आंतिल, वेदपाल शास्त्री, अनिल आंतिल, पुनीत राई, जेपी रेवली, मास्टर सतनारायण आंतिल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, सरपंच मोनिका असावरपुर, प्रेम जाखौली, प्रवेश प्रजापति, प्रदीप कमासपुर, पूर्व सरपंच बिट्टू, पूर्व सरपंच नीतू भी मौजूद रहे।

फोटो 15: सोनीपत के राई स्थित एजुकेशन सिटी में 33केवी बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण करती विधायक कृ

फोटो 15: सोनीपत के राई स्थित एजुकेशन सिटी में 33केवी बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण करती विधायक कृ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed