फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3296 more people in the district will soon get the gift of old age allowance.

Sonipat News: जिला में 3296 और लोगों को जल्द मिलेगी वृद्धावस्था भत्ता की सौगात

Wed, 26 Jun 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
3296 more people in the district will soon get the gift of old age allowance.
सोनीपत। जिला के 3296 वरिष्ठ नागरिकों को जल्द वृद्धावस्था पेंशन की सौगात मिलेगी। इन लोगों की पेंशन बनाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग लोगों के दस्तावेजों की जांच में जुट गया है। साथ ही विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों के पेंशन पात्र लोगों के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र लोगों को जल्द योजना के तहत पेंशन का लाभ दिलाया जा सके। इसके लिए कार्यालय के करीब चार कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सोनीपत ब्लॉक में सबसे ज्यादा 902 तो राई ब्लॉक में सबसे कम 149 वरिष्ठ नागरिकों की वृद्धावस्था पेंशन बनाई जानी है।
विज्ञापन

मुख्यालय ने जिले के 3296 पात्र लोगों की सूची तैयार कर जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय को भेजी है। इसके तहत कुछ लोगों को दस्तावेज जमा करवाने के लिए कार्यालय बुलाया गया हैं तो वहीं विभाग के चार कर्मचारी विभिन्न ब्लॉक में घर-घर जाकर पेंशन पात्र लोगों के कागजात एकत्रित कर रहे हैं, ताकि लोगों के दस्तावेज जल्द मुख्यालय भेजे जा सके। जिला में फिलहाल 1,98,941 लोग विभिन्न वर्गों के तहत पेंशन का लाभ उठा रहे हैं या यूं कहें कि सरकार से पेंशन के रूप में मिलने वाली राशि से लोगों के रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्च निकल रहे हैं। इनमें 1,19, 419 लोगों को वृद्धावस्था भत्ता दिया जा रहा है। अब मुख्यालय ने इस संख्या में इजाफा करते हुए जिले के 3296 पात्र लोगों की सूची भेजकर कार्यालय को कागजात जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित किया है, ताकि इन पात्र लोगों को जल्द वृद्धावस्था भत्ता मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन

ब्लॉक अनुसार पात्र लोगों की सूची
सोनीपत - 902
गोहाना - 510
गन्नौर - 330
खरखौदा - 605
राई - 149
कथूरा - 189
कुंडली - 29
मुंडलाना - 290
मुरथल - 292
कुल - 3296
वर्जन
मुख्यालय ने जिला में नई वृद्धावस्था पेंशन के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय को 3296 पात्र लोगों की सूची भेजी है। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी पात्र लोगों के दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। चार कर्मियों की विभिन्न ब्लॉक में ड्यूटी लगाई गई है। यह घर-घर जाकर पात्र लोगों से कागजात एकत्रित करेंगे। जिन्हें मुख्यालय भिजवाकर लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्र राठी, लेखा अधिकारी, समाज कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed