{"_id":"64f774d527ab96132e1d5999e5d19957","slug":"32-thousand-loot-from-leturer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूजर सवार युवकों ने लिफ्ट देकर लेक्चरर से छीने 32 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूजर सवार युवकों ने लिफ्ट देकर लेक्चरर से छीने 32 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोहाना के गांव भंडेरी के कॉलेज लेक्चरर से अज्ञात युवकों ने 32 हजार रुपये छीन लिए। घटना गांव चिड़ी के समीप की बताई जाती है।
विज्ञापन
युवक कालेज लेक्चरर को अपनी गाड़ी में बैठा कर लाए और फिर लूट के बाद चिड़ी गांव के पास गाड़ी से उतार कर फरार हो गए।
लेक्चरर सुनील ने बताया कि उसने लाखनमाजरा पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने गांव भंडेरी आने के लिए जुलाना के नांदल मोड़ पर खड़ा था। इस दौरान एक कू्रजर गाड़ी आई उसमें चार पांच युवक सवार थे।
उन्होंने पूछा सर कहां जा रहे हैं। जब उसने बताया कि उसे भंडेरी जाना है तो उन्होंने कहा कि हम भी उधर ही जा रहे हैं। चलो आपको भी छोड़ चलेंगे।
गांव चिड़ी से थोड़ा पहले, उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसने कारण पूछा तो उसके साथ मारपीट की। उसके पास 32 हजार रुपये थे वे भी छीन लिए।
विज्ञापन
इसके बाद वे उसे चिड़ी गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए। लेक्चरर ने इस घटना के बारे में लाखनमाजरा थाना में सूचना दी। लाखन माजरा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी वारदात के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।