फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सैनिकों को मारने वाले पाक से बातचीत राहुल को मुबारक, हम गोली का जवाब गोले से देंगे: अमित शाह

सैनिकों को मारने वाले पाक से बातचीत राहुल को मुबारक, हम गोली का जवाब गोले से देंगे: अमित शाह

Mon, 06 May 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों को मारने वाले पाक से बातचीत राहुल को मुबारक, हम गोली का जवाब गोले से देंगे: अमित शाह
सोनीपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारे सैनिकों को मारने वाले पाकिस्तान से कांग्रेस बातचीत करके मामले को सुलझाने की सलाह देती है। लेकिन इस तरह की हरकत करने वाले पाकिस्तान से हम बातचीत नहीं करेंगे, बल्कि पाकिस्तान से राहुल गांधी को बातचीत मुबारक हो। शाह ने कहा कि पाकिस्तान से गोली आएगी तो भारत से जवाब में गोला जाएगा। इस तरह देश की सुरक्षा को लेकर भाजपा कभी समझौता नहीं करेगी और देश की सुरक्षा को ताक पर नहीं रखा जाएगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सोनीपत के सेक्टर 15 में हुडा ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक के पक्ष में चुनावी रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रत्याशी रमेश कौशिक की चुनावी रैली में देश की सुरक्षा का मामला सबसे ज्यादा उठाया और इसको लेकर ही कांग्रेस पर हमला किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सैनिकों के सिर काटे जाते थे तो देश के अंदर आतंकवादी आसानी से घुसकर खून बहाते थे। उसके बावजूद उस समय पीएम रहे मनमोहन सिंह के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता था और वह शांत बैठे रहते थे। अब कभी ऐसा नहीं होगा और जिस तरह से पुलवामा हमले का पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मारकर बदला लिया गया है। इस तरह ही आगे भी जवाब दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि पुलवामा का बदला लेने के बाद देश में हर कोई खुश था, लेकिन पाकिस्तान व कांग्रेस कार्यालय में लोग दुखी थे और वहां मातम फैला था। सैनिक मारने वालों से बातचीत करने की सलाह दी गई, लेकिन अब बातचीत की जगह सीधा जवाब दिया जाएगा। कहा कि कांग्रेस अब कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री चाहती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपने जिंदा रहते हुए ऐसा नहीं होने देंगे। वहीं नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनते हैं तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जाएगा। अमित शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मोदी की सरकार है, तब तक देश के टुुकड़े करने वाले जेल में जाएंगे। अमित शाह ने यह भी साफ कहा कि किसी भी प्रत्याशी को उसके काम के लिए वोट मत देना, लेकिन उसे इसलिए वोट जरूर देना कि मोदी ने देश को सुरक्षित किया है और मोदी के हाथों में आगे भी देश सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

मोदी छुट्टी नहीं लेते, तो राहुल को मां ढूंढती रहती है कहां है बिटवा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जहां पीएम नरेंद्र मोदी की खूब उपलब्धियां गिनाई, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला किया। उनके अधिकतर भाषण में राहुल गांधी को राहुल बाबा कहा गया और वह उनपर चुटकी लेते रहे। शाह ने नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी तुलना कर चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी ने 14 साल मुख्यमंत्री व 5 साल प्रधानमंत्री रहते हुए आजतक कोई छुट्टी नहीं ली। वह बिना छुट्टी के 24 घंटों में से 18 घंटे काम करते हैं। वहीं दूसरी ओर राहुल बाबा हैं जो गर्मी बढ़ते ही विदेश में छुट्टी मनाने चले जाते हैं। जिसका उनकी मां तक को नहीं पता होता है और उनकी मां ढूंढती रहती है कि आखिर बिटवा कहां चला गया। शाह ने कहा कि राहुल को चुनाव आते ही गरीब याद आते हैं, जबकि इनकी कई पीढ़ी सत्ता में रहीं। जिनमें जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी है और इनके समय में गरीबी को भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed