फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paddy crop flattened in fields due to unseasonal rain

Sonipat News: बेमौसमी बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, अनाज मंडी में भी भीगा धान

Tue, 13 Oct 2026 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened in fields due to unseasonal rain
कथूरा गांव के खेतों में बारिश से गिरी धान की फसल। 
गोहाना। क्षेत्र में रविवार देर रात 13 मिमी बारिश हुई। बेमौसमी बारिश ने गर्मी से राहत देने के साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। बारिश से खेतों में धान की फसल गिर गई। वहीं नई अनाज मंडी परिसर में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीग गया। इससे करीब सात हजार क्विंटल धान में नमी की मात्रा बढ़ गई। नमी बढ़ने पर व्यापारियों ने फसल की खरीद नहीं की।
विज्ञापन

मौसम दो दिन से बदला हुआ था। रविवार देर रात क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश से शहर की कई मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर में सोनीपत रोड और महम-जींद बाईपास सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश का पानी शहर की अनाज मंडी में भी भर गया।
विज्ञापन

अनाज मंडी में आजकल धान की आवक हो रही है। मंडी परिसर में करीब 30,000 क्विंटल फसल पड़ी है। रात को हुई बारिश से मंडी परिसर में खुले में पड़ी धान की फसल भीग गई। बारिश का पानी धान की ढेरियों और बैग के नीचे भर गया। इससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कोट :
बारिश से खेतों में धान की फसल गिर गई है। इसका सीधा असर फसल के उत्पादन पर पड़ेगा। फसल गिरने के बाद दाना सही ढंग से विकसित नहीं होता। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। - अमित, किसान
क्षेत्र में हुई बेमौसमी बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। धान की फसलें पक चुकी हैं। इस समय फसल को पानी की जरूरत नहीं होती। बारिश से बड़े स्तर पर नुकसान होता है। सरकार फसलों की विशेष गिरदावरी करवा उचित मुआवजा दे ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। - सत्यवान, किसान

फसल ढकने की जिम्मेदारी आढ़तियों की :
अनाज मंडी परिसर में बारिश से फसलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आढ़तियों की होती है। बारिश शुरू होने के दौरान फसलों को ढकने की मुनादी करवा दी गई थी। बारिश के कारण फसल की ढेरियों के आसपास पानी भर गया था। पानी की निकासी करवा दी गई है। - सविता जैन, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed