{"_id":"6acd50ff0349bcc9560b558d","slug":"work-disrupted-throughout-the-day-at-the-gannaur-tehsil-and-sdm-office-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162268-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंटरनेट का कटा तार, गन्नौर तहसील और एसडीएम कार्यालय में दिनभर कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंटरनेट का कटा तार, गन्नौर तहसील और एसडीएम कार्यालय में दिनभर कामकाज प्रभावित
Tue, 13 Oct 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर तहसील परिसर में इंटरनेट सेवा बहाल होने का इंतजार करते लोग।
गन्नौर। रेलवे रोड पर गहरी सीवर लाइन दबाने का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान इंटरनेट का तार कटने से तहसील और एसडीएम कार्यालय में सोमवार को दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण सरकारी कार्यालयों में अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।
कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद बिना काम करवाए ही लौटने के लिए मजबूर हो गए। वहीं, कार्यालयों में बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर भी इंटरनेट सेवा बहाल होने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक सेवाएं सुचारु नहीं हो पाईं।
विभागीय कामकाज के लिए तहसील में आए अनिल, सुभाष, महेंद्र, रणबीर ने बताया कि वे जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी की नकल, भूमि रिकॉर्ड की जानकारी और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आए हैं। इनमें से कई कार्यों में ऑनलाइन रिकॉर्ड और डिजिटल पोर्टल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से इनसे संबंधित कामकाज प्रभावित हुआ। एसडीएम कार्यालय में विभिन्न प्रशासनिक आवेदन पत्रों, जनशिकायतों, ऑनलाइन व्यवस्था पर निर्भर कार्य पूरे न होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
-कोट - रेलवे रोड पर सीवर लाइन दबाने के कारण इंटरनेट की केबल कट गई थी। सोमवार को कार्यालय में आए तो पता चला। इसके बाद संबंधित विभाग को चालू करने के लिए आदेश दिए हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। उम्मीद है कि जल्दी ही इंटरनेट सेवाएं चालू हो जाएंगी। - प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर।