{"_id":"5cc4acafbdec2207114be387","slug":"31556393135-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, दो लोग झुलसे
विज्ञापन
सोनीपत। धतूरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कमरे में खाना बनाते समय छोटा सिलिंडर फट गया, जिससे दो मजदूर झुलस गए। सिलिंडर फटने से कमरे की दीवार भी गिर गई, जिसके नीचे दो मजदूर दबकर घायल हो गए। चारों मजदूरों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी योगेश धतूरी इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में काम करता है। उसके साथ छिंदवाड़ा निवासी अंतराम, रितिक व धर्मेंद्र भी मजदूरी करते हैं। इस समय यह चारों औद्योगिक क्षेत्र धतूरी स्थित केएलडी कंपनी में काम करते हैं। इनमें अंतराम व धर्मेंद्र एक साथ कमरे में रहते हैं, जबकि योगेश व रितिक बराबर वाले कमरे में रहते हैं। शनिवार सुबह अंतराम व धर्मेंद्र अपने कमरे में खाना बना रहे थे। खाना बनाते समय अचानक छोटा सिलिंडर में आग लग गई, जिसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह सिलिंडर कमरे के अंदर ही फट गया, जिसकी चपेट में आकर अंतराम व धर्मेंद्र झुलस गए। सिलिंडर फटने से हुए धमाके के कारण बराबर वाले कमरे की दीवार भी गिर गई। जिससे कमरे में बैठे योगेश व रितिक घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनने के बाद आसपास के अन्य मजूदर वहां पहुंचे और चारों लोगों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल में उपचार करने के बाद उन्हें खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।