{"_id":"5bd8b078bdec2269bf7d7680","slug":"31540927608-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन मांगने पर टीडीआई के सफाई कर्मचारियों को बाहर निकाला, अंदर घुसने को गार्डों के साथ नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन मांगने पर टीडीआई के सफाई कर्मचारियों को बाहर निकाला, अंदर घुसने को गार्डों के साथ नोंकझोक
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन मांगने पर टीडीआई के सफाई कर्मियों को गेट से बाहर निकाला, गार्डों से नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। टीडीआई में तैनात सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को ठेकेदार से वेतन मांगा तो ठेकेदार ने उन्हें गेट से बाहर निकलवा दिया। जहां अंदर घुसने के लिए कर्मचारियों की गेट पर सुरक्षा गार्डों के साथ नोकझोंक हुई। गुस्साएं कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब दिवाली भी नजदीक है, इसलिए उन्हें जल्द वेतन दिया जाए। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
गांव रसोई, कुंडली, नाथुपुर, अटेरना, मनौली सहित अन्य गांवों के करीब 150 महिलाएं व पुरुष टीडीआई में सफाई कर्मचारी हैं। सफाई कर्मचारी सुमन, सोनिया, रितु, मोनिका, बिमला, संगीता आदि ने बताया कि पिछले तीन महीने से ठेकेदार ने सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। जिससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार ठेकेदार व अन्य अधिकारियों से वेतन दिलाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। जिससे आर्थिक तंगी आ गई है। अब दिवाली जैसा बड़ा त्योहार नजदीक है, जिसके लिए वेतन की जरूरत है। आरोप लगाया कि मंगलवार को कर्मचारियों ने ठेकेदार से वेतन देने की मांग की तो ठेकेदार ने वेतन देने के बजाय उन्हें टीडीआई के गेट से बाहर निकाल दिया। गेट से बाहर निकाले जाने पर कर्मचारियों ने ठेकेदार व अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कर्मचारियों ने जबरदस्ती गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया, जहां गार्डों से नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद कर्मचारी गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। ठेकेदार ने कर्मचारियों को जल्द वेतन देने का आश्वासन दिया और सभी कर्मचारियों को काम पर बुला लिया।